पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान डीन जोंस ने बताया क्यों विराट कोहली और धोनी को स्लेज नहीं करती ऑस्ट्रेलिया

विराट सेना ने 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. टिम पेन की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पर अंगुली उठाते हुए माइक क्लार्क ने कहा था कि आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने विराट सेना के साथ नर्म व्यवहार किया. मगर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने विराट कोहली को ना स्लेज करने के कारण पर प्रकाश डाला है.


क्लार्क के बयान पर जोंस ने दिया जवाब




भारतीय क्रिकेट टीम ने 2018-19 के ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत को पहली बार जीत मिली. भारत की इस जीत को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने टिम पेन की टीम पर विवादित टिप्पणी की थी. अब ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज डीन जोन्स ने स्पोर्ट्सस्क्रीन यूट्यूब पेज पर क्लार्क के बयान को नकारते हुए कहा,


“मैं आपको इसका कारण बताऊंगा कि वे विराट कोहली पर चुप क्यों रहे, क्योंकि हम शांत हो जाते थे जब विव रिचर्ड्स बल्लेबाजी करने आते थे. हम जावेद मियांदाद, मार्टिन क्रो पर भी चुप हो गए थे.”


विराट को स्लेज करके मत दो ऑक्सीजन


विराट कोहली को स्लेजिंग ना करने के पीछे के कारण के बारे में बताते हुए कप्तान टिम पेन ने बताया था, कि जब विराट को स्लेज किया जाता है तो वह और भी आक्रामक हो जाते हैं. इसलिए ऑस्ट्रेलियाई खेमे ने ऐसा नहीं किया था. अब जोन्स ने इसपर कहा,


“बड़े खिलाड़ियों को स्लेज नहीं करने के पीछे एक कारण है कि आप भालू को परेशान नहीं करते हैं. उसी तरह आप विराट कोहली या एमएस धौनी को परेशान नहीं करते हैं, क्योंकि यह वही है जो उन्हें पसंद है – एक टकराव.


उन्हें स्लेज करके कोई ऑक्सीजन मत दो, लेकिन मुझे यह कारण आइपीएल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से विराट को परेशान न करने के कारण है. क्या विराट किसी को खेलने से रोकने वाले हैं? यह कोच और प्रबंधकों के लिए है.”


माइकल क्लार्क ने क्या कहा?




ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी माइकल क्लार्क ने भारत के हाथों टेस्ट में मिली हार के पर एक विवादित बयान जारी किया था. माइकल ने कहा,


ऑस्ट्रेलिया, भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में इसलिए हारा क्योंकि ज्यादातर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विराट कोहली और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के खिलाफ स्लेजिंग से बच रहे थे क्योंकि वह आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट के लिए कोहली को नाखुश नहीं करना चाहते थे.


हालांकि क्लार्क के इस बयान के इस विवादित बयान के बाद टिम पेन, पैट कमिंस जैसे बड़े-बड़े खिलाड़ियों ने अपना पक्ष रखते हुए क्लार्क के बयान को पूरी तरह गलत साबित कर दिया था. बता दें, भारत ने 2018-19 बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को 2-1 से जीतकर इतिहास रचा.


Post a Comment

0 Comments