हैवान बने युवक ने दिया रिश्तों का ऐसा सिला, उसकी एक न सुनी और फिर जो किया



रिश्ते मानने और निभाने से सगे हो जाते हैं और वहीं सगे रिश्ते भी न मानने से कलंकित हो जाते हैं। इंसान की इंसानियत और नियत ही उसके रिश्ते की पहचान होते हैं। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र में सामने आया है, जहां मुंहबोले चाचा ने बेटी समान लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। हैरत की बात तो यह है कि बेबस बेटी होने की दुहाई देकर अपनी अस्मिता को बचाने की गुहार लगाती रही लेकिन युवक ने उसकी नहीं सुनी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर अपनी हैवानियत उसके सामने परोस दी। इसके बाद वह मौका पाकर वहां से रफूचक्कर हो गया। रोती बिलखती पीड़िता ने सारी दास्तां परिजन को बताई तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। पिता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी देते हुए तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पूरा मामला कानपुर देहात के सिकंदरा थानाक्षेत्र के एक गांव की है, जहां हाईवे के समीप एक होटल में काम करने वाला कर्मचारी अपने पूरे परिवार सहित करीब 10 वर्षों से किराए के मकान में रह रहा था। वह करीब इसी मकान में जनपद हमीरपुर के थाना कस्बा सिसोलर निवासी आरोपी पप्पू यादव भी रह रहा था। होटल कर्मचारी की बेटी उसे अपने चाचा की तरह सम्मान करती थी, लेकिन उस क्या पता था वहीं रिश्ता उसके लिए नासूर बन जाएगा।

पीड़िता के पिता ने थाना पुलिस दी गई तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि बीते दो दिन पूर्व रात्रि के समय उसकी पुत्री छत पर सो रही थी। तभी पड़ोसी पप्पू ने उसे बदनीयती से दबोच किया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उसके हांथ पैरों को बंधक बना डाला। लड़की अपने इज्जत कि भीख मांगती रही लेकिन उसने एक न सुनी और उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। जिसके बाद वह पूरे परिवार के जान माल की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पीड़िता ने अपनी मां को पूरी दास्तां बताई। थानाध्यक्ष रजनीश चौहान ने बताया कि पिता द्वारा शिकायत मिली है, मामले की जांच कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments