चांद पर जमीन खरीदने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज खुद सितारा बन गए, होश उड़ाने वाला Fact

सुशांत सिंह राजपूत सभी की आंखों में आंसू और तमाम सवाल छोड़ गए। वो सुशांत सिंह राजपूत जो टॉपर रहे, जिसकी स्पेस विज्ञान में इतनी रुचि थी कि वह मंहगी दूरबीन खरीदे हुए थे। इस दूरबीन को लिए कई सपने संजोए सुशांत सिंह राजपूत पर अवसाद इतना हावी हो गया कि वह सब छोड़कर चले गए। वही सुशांत सिंह राजपूत जिन्हें स्पेस से इतना प्यार था उन्होंने चांद पर एक जमीन का टुकड़ा भी खरीदा हुआ था।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से अमिताभ बच्चन टूटे, बार-बार पूछा सुसाइड का कारण

शाहरुख खान के बाद वही एक ऐसे बॉलीवुड सितारे थे जिन्होंने चांद पर प्रॉपर्टी खरीदी हो। रिपोर्ट्स के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2018 में चांद पर एक प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में खरीदा था। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये प्रॉपर्टी इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री द्वारा खरीदी थी। कहा तो ये भी गया कि सुशांत बॉलीवुड के पहले एक्टर थे जिन्होंने चांद पर सबसे पहले एक जमीन का टुकड़ा खरीदा। हालांकि इस लिस्ट में शाहरुख खान भी शामिल हैं।

खुद सुशांत सिंह राजपूत ने 22 अगस्त 2019 में इससे जुड़ा एक पोस्ट भी शेयर किया था। जहां वह लिखते हैं कि मेरे हिस्से का चांद। इसमें उनका वो जमीन का टुकड़ा पीले रंग से हाईलाइट करके दिखाया गया था। इसका अलावा सुशांत को स्पेस यानी अंतरिक्ष में इतना मन लगता था कि उन्होंने मंहगी दूरबीन खरीद रखी थी। इसकी फोटो भी सुशांत ने पिछले साल मई में शेयर की थी।

बच्चों को सीखाना

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह ने जो सपनों की लिस्ट शेयर की थी उसमें से पांचवा सपना बच्चों को स्पेस के बारे में सीखने में मदद करना था।

अंतरिक्ष और ग्रहों में सुशांत की रुचि

सुशांत सिंह राजपूत का आंठवा सपना पढ़ यही मालूम पड़ता है कि वह अंतरिक्ष व ग्रहों में खूब रूचि रखते थे। उनका एक सपना ये भी था कि वह मॉनिटर करना चाहते थे कि एक हफ्ते तक चन्द्रमा, मंगल, बृहस्पति और शनि ग्रह को उनकी कक्षा में घूमते हुए।

नासा व इसरो

50 सपनों की लिस्ट में सुशांत का एक सपना ये भी था कि वह नासा व इसरो की वर्कशॉप के लिए 100 बच्चों को भेजकर मदद करना चाहते थे।

सेट पर साइंस की किताबे लेकर पहुंचते थे

एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने बताया कि उन्हें सुशांत संग काम करने का मौका सोनचिड़िया फिल्म के दौरान मिला। वह एक ऐसे एक्टर थे जो अच्छे पढ़े लिखे और समझदार थे। वह सेट पर फिजिक्स की किताबे लेकर आते थे और खाली होकर पढ़ते भी थे। वहीं उनके पास उनकी पसंदीदा दूरबीन भी थी जिससे उन्होंने हमे भी बहुत कुछ सिखाया।

Post a Comment

0 Comments