ऐसे जानें- WhatsApp आपका पार्टनर पर किससे, कितनी देर और क्या करते हैं बातें



नई दिल्ली: दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा लोग मैसेजिंग एप व्हाट्सएप (Whatsapp) इस्तेमाल करते हैं। व्हाट्सऐप (WhatsApp) एक मैसेजिंग एप है जो आज हमारे मनोरंजन और कम्युनिकेशन का एक बड़ा माध्यम बन गया है। लोग WhatsApp से एक दूसरे से कोसों दूर होने के बाद भी आसानी से बात करते हैं, तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं साथ ही भावनाओं को भी इमोजी के माध्यम से बिन बोले व्यक्त कर लेते हैं। आज हर फोन चलाने वाले व्यक्ति के पास आपको व्हाट्सऐप (WhatsApp) ऐप जरूर मिलेगा।


एक रिसर्च के मुताबिक व्हाट्सऐप और फेसबुक जैसे सोशल प्लेटफॉर्म्स के कारण रिश्तों में दरार आ रही है। दरअसल घंटों व्हाट्सएप पर चैटिंग करने के कारण एक-दूसरे के बीच मेलजोल कम हो रहा है। खासकर कपल में शंका के चलते रिश्तों में दरार या ब्रेकअप हो रहे हैं।


अगर आपका कोई चाहिता भी घंटों व्हाट्सएप पर चिपका रहता है और आप उसकी इस आदत से परेशानी है तो हम आपके लिए एक आसान तरीका लाएं है जिससे आप पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर व्हाट्सएप पर किससे और क्या बातें कर रहा है ताकि आप समय रहते अपने रिश्तें को टूटने से बचा सके।


वॉट्सऐप के इस फीचर की मदद से आप यह पता लगा सकते है की आपका करीबी सबसे ज्यादा किससे चैट करता है।


पहला तरीका…


सबसे पहले तो आप अपना फोन उठाइये और उसमें व्हाट्सऐप (WhatsApp) ऐप ऑन कर लें।


व्हाट्सऐप (WhatsApp) खोलने के बाद ऊपर राइट साइड में देंखे कि तीन डॉट का मार्क है उस पर क्लिक करें।


तीन डॉट पर क्लिक करने के बाद सेटिंग्स में जाएं।


सेटिंग में जाने के बाद नीचे कई सारे विकल्प होंगे उनमें से एक होगा Data and Storage Usage इस पर क्लिक करें।


डेटा एंड स्टोरेज यूसेज पर क्लिक करने के बाद Storage Usage पर क्लिक करें।


इस पर क्लिक करने के साथ ही आपके सामने पूरी लिस्ट आ जाएगी कि आपने किससे कितनी बात की है। किसको कितनी तस्वीरें व वीडियोज शेयर की है साथ ही सबसे ऊपर जिस कॉन्टेक्ट का नाम होगा आपका पार्टनर व्हाट्सऐप (WhatsApp) पर उससे ही सबसे ज्यादा बात करता है।


दूसरा तरीक…


सबसे पहले अपने पीसी में वेब.व्हाट्स एप.कॉम को ओपन करें, लेकिन ध्यान रखें ऐसा करने के समय आपके पास उस व्यक्ति का फोन होना चाहिए जिसके व्हाट्स एप पर आपको नजर रखनी है।


अब जिस व्यक्ति के व्हाट्स एप पर नजर रखनी है उसके फोन में व्हाट्स एप मैसेंजर पर जाएं और विकल्प में जाकर वेब पर क्लिक कर दें।


फिर अपने कंप्यूटर स्क्रीन पर दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर लें।


जैसे ही आप यह करेंगे आपको अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर उस व्यक्ति या अपने पार्टनर की चैट दिखाई देने लगेगी।


अगर आपको हमेशा अपने पार्टनर के व्हाट्स एप अकाउंट पर नजर रखनी है तो ‘कीप मी लॉग्ड इन’ विकल्प को सेलेक्ट जरूर करें।


Post a Comment

0 Comments