भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 में 28 साल के बाद विश्व कप जीतने का कारनामा किया था। अपनी ही मेजबानी में खेले गए इस विश्व कप में भारतीय टीम ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका की टीम को हराकर इतिहास दोहराया था। इस विश्व कप में भारतीय टीम से खेला हर खिलाड़ी देश के लिए गौरव और सम्मानित माना जाता है।
2011 की विश्व विजेता टीम के इस खिलाड़ी पर लगा फर्जीवाड़े का आरोप
आखिर देश के नाम लंबे समय के बाद विश्व कप जीत में योगदान देने वाले खिलाड़ी का खास सम्मान तो जाहिर सी बात है, लेकिन इसी विश्व विजेता टीम का कोई खिलाड़ी अगर गैर-कानूनी काम करते पकड़ा जाए तो कैसा अहसास होगा।
इसी तरह का काम इस विश्व विजेता टीम के एक खिलाड़ी बडौदा के मुनाफ पटेल ने किया है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल पर जिस गैर कानूनी काम को करने का आरोप लगा है उसे सुन आपको भी अच्छा नहीं लगेगा।
मुनाफ पटेल पर बीसीए में एडमिशन के लिए फर्जीवाड़े का लगा आरोप
जी हां… भारतीय क्रिकेट टीम की विश्व विजेता टीम का हिस्सा रहे मुनाफ पटेल का नाम बदौड़ा क्रिकेट एसोसिएशन में एक बड़े मामले में सामने आया है जिस काम में एक बड़ा फर्जीवाडा हो रहा है। इसमें मुनाफ पर आरोप लगे हैं।
अगर क्रिकेट ट्रेकर वेबसाइट की खबरों की माने तो बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियोंं के एडमिशन को लेकर फर्जीवाडा सामने आया है जिसमें मुनाफ पटेल का नाम भी लिया जा रहा है। मुनाफ पटेल पर ये आरोप है कि वो फर्जी दस्तावेज से बडौदा से बाहरी खिलाड़ियों को वहां की एकेडमी में एडमिशन दिलवा रहे हैं।
गुजरात से बाहरी खिलाड़ी को फर्जी डॉक्यूमेंट के आधार पर दिलाया एडमिशन
इस रिपोर्ट के अनुसार शिवम भारद्वाज नाम के एक युवा खिलाड़ी जो गुजरात से नहीं हैं उनका नाम सामने आया है। शिवम का एडमिशन बडौदा क्रिकेट एकेडमी में किया गया है। शिवम भारद्वाज का एडमिशन फर्सी दस्तावेजों के माध्यम से किया गया।
एक जांच में सामने आया कि शिवम भारद्वार का इस एकेडमी में एडमिशन किया गया है जिसमें प्राप्त दस्तावेज फर्जी निकले। जिसमें आधार कार्ड से लेकर सभी डॉक्यूमेंट में फर्जीवाड़ा है। इस जांच में पाया गया कि मुनाफ पटेल ने बीसीए में शिवम की एन्ट्री करवायी। जो डॉक्यूमेंट दिए हैं उसमें शिवम का जन्मस्थान मुनाफ के जन्मस्थान इकहर है। ऐसे में शक गहरा जाता है।
मामला सामने आने के बाद अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि बडौदा क्रिकेट एसोसिएशन ने मुनाफ पटेल या शिवम भारद्वाज में से किसी पर भी केस दर्ज किया हो लेकिन इतना तो तय है कि मुनाफ पटेल इस वक्त संकट में हैं।
0 Comments