Reliance Jio ला रहा सबसे सस्ता 5G फोन, जानें किस कीमत पर मिल रहे 5G हैंडसेट्स

5G smartphone in India 2020, 5G launch date in India, RIL AGM 2020 : रिलायंस ने बुधवार को आयोजित अपनी सालाना बैठक में इस बात का ऐलान किया कि भारत में सर्च इंजन गूगल और जियो मिलकर सस्ता 5जी फोन लॉन्च करेंगे.

मुकेश अंबानी ने कहा कि सर्च इंजन गूगल भारत की रिलायंस इंडस्ट्रीज के जियो प्लेटफॉर्म्स में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी में खरीदेगी. इससे जियो प्लेटफॉर्म्स में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश होगा.

ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के 43वें एजीएम में कहा कि जियो ने 5जी सॉल्यूशन तैयार कर लिया है, जो अगले साल तक ग्राहकों के लिए पेश किया जा सकता है.

5G Smartphones in India

उपभोक्ताओं को 5जी की सेवाएं तब मिलनी शुरू हो जाएंगी, जब सरकार की ओर से 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध करा दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार ओर से 5जी स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स दुनिया के दूसरे दूरसंचार ऑपरेटर्स को भी 5जी सॉल्यूशन का निर्यात करेगा.

बहरहाल, बात करें 5जी हैंडसेट्स 5G smartphone in India 2020 की तो भारत में फिलहाल Xiaomi Mi 10 5G, Samsung Galaxy S20 Ultra, Realme X50 Pro, Redmi K30 5G, OnePlus 8 Pro, Vivo iQOO 3, Huawei Mate 30 Pro कुछ ऐसे स्मार्टफोन्स के नाम हैं, जो 5जी सपोर्ट करते हैं. बात करें इनकी कीमत की, तो मोटे तौर पर यह 50 हजार से 60 हजार रुपये के बीच है.

ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि गूगल के साथ मिलकर जियो जो 5जी स्मार्टफोन ला रही है, वह कितने में आयेगा. और बाजार में पहले से मैजूद हैंडसेट्स के मुकाबले कितना दमदार होगा. आपको बता दें कि गूगल पहले से ही पिक्सल ब्रांड के प्रीमियम हैंडसेट बेचती है. वहीं, जियो 4जी की लॉन्चिंग के समय ही रिलायंस लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन लेकर आयी थी, लेकिन बाजार में इसे कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला.


Post a Comment

0 Comments