मोटापे की तरह ही दुबलापन भी कई बार परेशानी का कारण होता है। दुबलापन भी शरीर के लिए उतना ही नुकशान दायक होता है जितना की मोटापा, चाहे शारीरिक हो या मानसिक दोनों ही स्थिति में व्यक्ति को नुकसान होता है। जो व्यक्ति अधिक दुबला होता है वह किसी भी काम को करने में जल्द थक जाता है. दुबले व्यक्तियों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। अधिकतर ये समस्या उन लोगों को होती है जिन्हें भूख नहीं लगती है। भूख कम लगने के कारण भोजन करने की क्षमता भी कम हो जाती है। जिसके कारण शरीर की धातुओं का पोषण नहीं होता। ऐसे में शरीर दुबलेपन का शिकार हो जाता है।
अगर आप भी ऐसी किसी समस्या से परेशान है तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जो कि आपकी इस समस्या से तुरंत छुटकारा दिला सकता है। जी हां आपको बता दें कि इस उपाय के जरिए आप अपने दुबले पतले शरीर को तेजी से मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है और न ही इसमें आपको बहुत ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे और इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है।
सामग्री
इसके लिए आपको बस 1 किलो चना का सत्तू , 1 किलो मूंग दाल का सत्तू और 5 किलो गेहूं के आटे की जरूरत है।
अब आप इन तीनों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर रख दें। रोज सुबह और शाम इसकी रोटियां बनाकर खाएं, इससे आपके शरीर का वजन काफी तेजी से बढ़ने लगेगा क्योंकि चना और मूंग दाल में काफी मात्रा में प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। यह शरीर के वजन को काफी तेजी से बढ़ाने में मदद करता है।
यह रोटी लगातार 10 दिनों तक खाना चाहिए, आपके शरीर की कमजोरी और दुबलेपन की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
0 Comments