बरेली: बरेली में हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही बेटी का कत्ल करा दिया। वजह बेटी अपने ही मां की इश्क में रोड़ा बन रही थी। महिला पर आरोप है कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही सगी बेटी की हत्या का साजिश रच डाली।
मामला यूपी के बरेली का है, जहां उसमा नाम की एक युवती की हत्या के केस की परतें ऐसी उधड़ी कि सुनने वालों ने दांतों तलें उंगलियां दबा ली। नाजायज रिश्तों की ऐसी पोल खुली जो हैरानी के साथ शर्मिन्दा करने के लिए काफी थी। दरअसल, उसमा और उसकी मां मुकीस एक ही शख्स से प्यार करती थी। इस लव ट्राइएंगल में मां ही अपनी बेटी की दुश्मन बन बैठी थी, जिसना नतीजा ये हुआ कि बेटी को अपनी जान गंवानी पड़ी।
बरेली के सुभाष नगर पुलिस को खबर मिली कि एक युवती की उसकी घर में घुस कर हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने लड़की की मां पर भी हमला किया, लेकिन उसकी जान बच गई। इस घटना की एक मात्र चश्मदीद मरने वाली लड़की की मां ही थी। जांच के दौरान पुलिस को वारदात की पूरी कहानी में झोल नजर आया। पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ी तो इस मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ।
पुलिस के अनुसार मां और बेटी का अपने गांव में रहने वाले कौसर नाम के एक शख्स के साथ नाजायज रिश्ते थे। उसमा, कौसर पर शादी का दवाब बना रही थी, लेकिन उसमा की मां मुकीस को ये मंजूर नहीं था। वहीं कौसर भी पहले से शादीशुदा था, आखिरकार दोनों ने मिलकर उसमा को अपने रास्ते से हटा दिया।
पुलिस का दावा है कि जब कौसर, उजमा की गला दबाकर हत्या कर रहा था, उस वक्त उसकी मां ने उसके पैरों को जकड़ रखा था। पुलिस ने हत्या के कुछ घंटों के बाद ही इस मामले का खुलासा कर दिया है। फिलहाल दोनों आरोपी सलाखों के पीछे हैं, लेकिन हत्या के इस केस ने रिश्तों की गिरावट की एक नई इबारत लिख दी है।
0 Comments