भैंस खरीदकर बोले सोनू सूद इतना एक्साइटेड तो मैं पहली कार खरीदते वक्त नहीं हुआ



नई दिल्ली: एक्टर सोनू सूद ने भैंस खरीदी है। भैंस को खरीदने के बाद उन्होंने कहा कि जब उन्होंने अपनी पहली कार खरीदी थी तब भी इतने ज्यादा रोमांचित नहीं थे जितने भैंस खरीदते हुए थे। दरअसल सोनू ने ये भैंस अपने लिए नहीं खरीदी है। ये भैंस उन्होंने बिहार के चंपारण में रहने वाले भोला को दी है। भोला की भैंस बाढ़ में मर गई थी, जिसके बाद उनके पास घर चलाने का कोई साधन नहीं बचा था। इसके बारे में जब सोनू को पता चला तो उन्होंने ये भैंस भोला के लिए खरीदी। शेख ताबिंदा नाम के यूजर ने भैंस का फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि चंपारण के भोला ने बाढ़ में अपना बेटा और अपनी भैंस खो दी थी। ये भैंस ही उनकी आमदनी का इकलौता जरिया थी। उनके इस नुकसान की भरपाई सोनू सूद और नीति गोयल ने क। उनको एक भैंस दिला दी ताकि वो अपने और अपने बच्चों का पालन पोषण कर सके। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू ने लिखा- मैं इतना एक्साइटेड अपनी पहली कार खरीदते वक्त भी नहीं था जितना एक्साइटेड ये भैंस खरीदते वक्त हुआ।

जब बिहार आऊंगा तो इस भैंस का एक ग्लास दूध जरूर पियूंगा सोनू सूद कोरोना वायरस फैलने के बाद लॉकडाउन के दौरान सोनू सूद ने हजारों प्रवासी मजदूरों और कामगारों को उनके घर भेजा था। इसके बाद से लगातार सोशल मीडिया पर लोग उनसे मदद मांगते हैं। वो लगातार मदद करते भी हैं। इसमें लोगों को भैंस, ट्रैक्टर, घर, नौकरी दिलाने जैसी मदद शामिल हैं। एक्टर के तौर पर सोनू सूद पहले से मशहूर रहे हैं लेकिन कोरोना संकट के बाद उनकी ये नई पहचान बनी है। सोनू सूद ने 'प्रवासी रोजगार' नामक एक पोर्टल की शुरुआत भी की है, जिसके माध्यम से वो मजदूरों को राजगार दिलाने का काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले अपने बर्थडे पर उन्होंने तीन लाख लोगों को नौकरियों का वादा किया था। सोनू सूद हिन्दी, पंजाबी और दक्षिण भारत की फिल्मों में काम करते हैं। सभी जगह उनकी अपनी पहचान है। खासतौर से विलेन के किरदारों में उनको ज्यादा शोहरत मिली है। दंबग फिल्म में उनके किरदार को काफी पसंद किया गया था। सोनू सूद ने इसके अलावा शहीदे-ए-आजम, युवा, जोधा अकबर, सिंह इज किंग, एक विवाह ऐसा भी, रमैया वस्तावैयया, आर राजकुमार, हैप्‍पी न्‍यू ईयर, गब्‍बर इज बैक जैसी फिल्मों में काम किया है।


Post a Comment

0 Comments