वर्तमान समय में आधार कार्ड को नागरिक के पहचान पत्र के रूप में भी देखा जाता है। वहीं देशभर के बैंकों में ग्राहकों को अपने खातों सहित अन्य कामों में आधार कार्ड से आवश्यक हो गया है। ऐसे में हमारे द्वारा दिये जा रहे आधार में क्या दिया गया मोबाइल नंबर और ईमेल सही हैं ये सवाल उठता हैं। अगर आप भी इस सवाल का हल खोजना चाहते हैं तो अपने आधार में दिये मोबाइल नंबर और ईमेल को वेरीफाई कर सकते हैं। तो आइए हम इस बारे में जानें :-
यूआईडीएआई के रिकॉर्ड में मौजूद आपका मोबाइल नंबर और ईमेल सही है या नहीं यानी वेरिफाई करने के लिए सबसे पहले आधार की ऑफिशियल वेबसाइट www.uidai.gov.in पर जाएं।
अब आपके सामने होम पेज ओपन होगा। इसमें Aadhaar Services सेक्शन में जाकर नीचे की तरफ स्क्रॉल करते हुए Verify Email/Mobile Number ऑप्शन पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर आप नेक्स्ट पेज पर होंगे। अब यहां अपना 12 अंकों वाला आधार नंबर एंटर करें और फिर नीचे ईमेल आईडी या मोबाइल नंबर डालें। फिर कैप्चा डालें। फिर Send OTP पर क्लिक करें।
ऐसा करने पर आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आपको ओटीपी चला जाता है। अब नेक्स्ट पेज पर आया हुआ ओटीपी डालें और Proceed to Verify पर क्लिक करें।
क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा जिसमें मोबाइल नंबर के मैच होने की बात लिखी होगी, यानी आपका मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस वेरिफाइड है।
0 Comments