SBI ने करोड़ो ग्राहकों को दी हैं ये जानकारी, ATM से कैश निकालने के लिए चाहिए अब ये नंबर

SBI ने करोड़ो ग्राहकों को दी हैं ये जानकारी, ATM से कैश निकालने के लिए चाहिए अब ये नंबर

देशभर में लगातार बढ़ रहे एटीएम फ्रॉड को देखते हुए सरकारी बैंक SBI एटीएम से पैसे निकालने के नियम में बदलाव किया गया है। अब से ग्राहकों को पैसे निकालने के लिए OTP की जरूरत होगी। यानी आप बिना ओटीपी के पैसे विड्रॉल (SBI OTP Based ATM Withdrawal) नहीं कर पाएंगे।

रात 8 बजे के बाद होगी OTP की जरूरत

बैंक की इस सुविधा के तहत ग्राहक रात के 8 बजे से लेकर सुबह के 8 बजे तक बिना ओटीपी के पैसा नहीं निकाल पाएंगे। इसके अलावा दिन में आप पहले की तरह ही पैसा निकाल सकेंगे। बता दें बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए ये सुविधा 1 जनवरी 2020 से शुरू की थी।

कब होगी ओटीपी की जरूरत

अगर आप दस हजार रुपए या फिर उससे ज्यादा कैश निकालते हैं तो आपको ओटीपी की जरूरत होगी। बिना ओटीपी के आप 10 हजार या इससे ज्यादा पैसा नहीं निकाल पाएंगे।

SBI ATM पर ही मिलेगी यह सुविधा

बैंक ने ग्राहकों को बताया कि ये सुविधा सिर्फ SBI के एटीएम पर ही मिलेगी। वहीं, अगर आप SBI ग्राहक हैं, लेकिन किसी और बैंक के एटीएम से पैसा निकालते हैं तो आपको इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। क्योंकि इस फीचर को नेशनल फाइनेंशियल स्विच यानी एनएफएस में डेवलपम नहीं किया गया है। एनएफएस देश का सबसे बड़ा इंटरटॉपरेबल एटीएम नेटवर्क है।

बैंक ने ट्वीट करके दी थी जानकारी


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ट्वीट करके ग्राहकों को इस बारे में बताया था। बैंक के मुताबिक, ‘ओटीपी आधारित कैश विड्रॉल सिस्टम को 1 जनवरी 2020 से लागू कर दिया गया है। अगर आप रात को 8 बजे से सुबह 8 बजे तक इस एटीएम से कैश निकालते हैं तो इस सुविधा के तहत संभावित फ्रॉड से बचते सकते हैं।’  

कैसे मिलेगा इस सुविधा का फायदा



घर बैठे व्हाट्सप्प पर इस नंबर से बुक करें इंडेन गैस सिलेंडर

अब आप दुनिया के पॉपुलर मैसेंजर ऐप WhatsApp के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं, इंडेन गैस बुक कर सकते हैं। जी हाँ यह सुविधा इंडेन गैस के कस्टमर्स के लिए शुरू की गई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इसके लिए व्हाट्सऐप नंबर सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी शेयर किया है। इससे पहले तीन तरीके जैसे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, SMS भेजकर, मोबाइल ऐप आदि के ज़रिये घर बैठे नया गैस सिलेंडर बुक किए जाते रहे हैं।

बुकिंग के लिए यह है WhatsApp नंबर

इंडियन ऑयल ने इंडेन गैस के कस्टमर्स की सुविधा के लिए WhatsApp के जरिए बुकिंग करने के लिए एक नंबर 7588888824 जारी किया है। इसके जरिए अब आप गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं। परंतु इंडेन गैस सिलेंडर व्हाट्सएप पर बुक करने हेतु आप जो मोबाइल नंबर एजेंसी में पहले से रजिस्टर्ड है, उसी नंबर पर इस व्हाट्सऐप नंबर के जरिए बुकिंग कर पाएंगे। दूसरे मोबाइल नंबर से आपकी बुकिंग स्वीकार नहीं होगी।



Post a Comment

0 Comments