दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni ) ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। धोनी ने आज (15 अगस्त) को सन्यास का ऐलान किया है। अब धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हुए नहीं दिखाई देंगे। हालांकि एमएस धोनी आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके प्रशंसक आईपीएल में धोनी को खेलते हुए देख सकते हैं।
धोनी ने इंस्टाग्राम में पोस्ट कर खुद के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में एमएस धोनी ने लिखा है, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए.' अपने इस पोस्ट के साथ ही धोनी ने एक वीडियो भी शेयर किया है।
एम.एस धोनी का परिचय
पूरा नाम - महेंद्र सिंह धोनी
जन्म स्थान - 7 जुलाई 1981 रांची बिहार (अब झारखंड)
वर्तमान आयु - 38 वर्ष
कद - 5 फीट 11 इंच (180 सेमी)
शिक्षा - बी-कॉम ग्रेज्यूएट - सैंट जेवियर कॉलेज, रांची
निक नेम - माही, एमएस, कैप्टन कूल
भूमिका - विकेटकीपर, बल्लेबाज
बैटिंग स्टाइल - राइट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल - राइट-आर्म मीडियम
प्रमुख टीमें - भारत, एशिया इलेवन, बिहार, चेन्नई सुपर किंग्स, झारखंड, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स
वनडे डेब्यू - 23 दिसंबर 2004 - vs बांग्लादेश
टी-20 डेब्यू -1 दिसंबर 2006 - vs दक्षिण अफ्रीका
टेस्ट डेब्यू - 2 दिसंबर 2005 - vs श्रीलंका
धोनी ने जीते थे कई अवार्ड
उन्हें कई मौकों पर मैन ऑफ द सीरीज़ और मैन ऑफ़ द मैच पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हें अपना पहला टेस्ट मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड मिला। 2005-06 में भारत श्रीलंका की वनडे सीरीज में पहला मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड मिला।
1. ICC वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर - 2008 - 2009
2. पद्मश्री अवार्ड (भारत का चौथा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार) - 2009
3. राजीव गांधी खेल रत्न (खेल में उपलब्धि के लिए भारत का सर्वोच्च सम्मान) - 2007–08
4. डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी ब्रिटेन द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि - 2011
5. पद्म भूषण अवार्ड (भारत का तीसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार) - 2018
वनडे इंटरनेशनल करियर
इनिगंस- 350
रन- 10,773
चौके व छक्के- 826-229
टी-20 इंटरनेशनल करियर
इनिगंस- 98
रन-1617
चौके व छक्के- 116-52
टेस्ट करियर
इनिगंस- 90
रन- 4876
चौके व छक्के- 544-78
IPL करियर
इनिगंस-190
रन- 4432
चौके व छक्के- 297-209
0 Comments