RCBvsMI: मैच हारने के बाद मैदान पर ही रो पड़े ईशान किशन, देखें भावुक कर देने वाली तस्वीर



रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में विराट की टीम ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत दर्ज की। मगर मैच के बाद ईशान किशन किनारे बेहद उदास की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह रोते नजर आ रहे हैं। असल में किशन ने 99 रन की शानदार पारी खेली थी। इसके बावजूद मुंबई को मैच में हार का सामना करना पड़ा।

मैच हारने के बाद ईशान किशन का छलका दर्द

मुंबई इंडियंस को सुपर ओवर तक पहुंचे बेहद रोमांचक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में एक वक्त पर मुंबई के हाथ से मैच निकल गया था, लेकिन ईशान किशन58 गेंदों पर 99 और कीरोन पोलार्ड ने 24 गेंदों पर 60 रन बनाकर मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया।



जहां, मुंबई की टीम ने आरसीबी को 8 रनों का लक्ष्य दिया और आरसीबी ने आखिरी गेंद तक चले मुकाबले को सुपर ओवर में जीत लिया। इस मैच में ईशान ने अपनी पारी के दौरान 9 छक्के और 2 चौके लगाए। लेकिन उनकी 99 रन की पारी के बावजूद मुंबई की टीम जीत दर्ज करने में नाकामयाब रही। मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन को स्टैंड में अकेले बैठे रोते देखा गया। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई ने सुपर ओवर में गंवाया मैच

टॉस जीतकर मुंबई की टीम ने पहले फील्डिंग का फैसला किया। जहां, विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 202 रनों का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 39 के स्कोर पर 3 विकेट गंवा बैठी और मुंबई के खेमे में मायूसी छा गई। लेकिन इसके बाद ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड की साजेदारी ने टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया और 201 रन ही बोर्ड पर लगाए।

परिणामस्वरूप मैच सुपर ओवर में पहुंच गया। जहां, मुंबई की टीम ने 8 रनों का लक्ष्य दिया और आरसीबी ने लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ एक तरफ आरसीबी की टीम प्वॉइंट्स टेबल पर नंबर-3 पर पहुंच गई है, तो वहीं मुंबई के खाते में 1 जीत और 2 हार है। अब मुंबई का अगला मुकाबला 1 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब के साथ होने वाला है।

Post a Comment

0 Comments