
दानापुर: बिहार के दानापुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक मेड के साथ 4 लोगों ने जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती आशियाना में मेड का काम करती थी और घर जाने के क्रम में दानापुर स्टेशन से कुछ लोगों ने इसे उठाकर दानापुर लेखानगर एक गैरेज में ले गए और उसके साथ जबरन दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
पीड़ित किसी तरह जान बचाकर भागी और किसी घर में रुक गई, जहां से घर वाले ने पुलिस को संपर्क किया और मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को लेकर थाने आई, जहां बेहतर इलाज के लिए उसे अस्पताल भेज दिया गया है. इसके बाद उसके निशानदेही पर छापेमारी शुरू की गई तो दानापुर के अलग-अलग जगह से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद एफएसएल की टीम को बुलाया गया है. एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंच सैंपल लेकर जांच शुरू कर दी है. हालांकि, इस संबंध में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी कुछ भी बताने से साफ इंकार कर रहा है. लेकिन जानकारी के अनुसार, यह लड़की भोजपुर जिला की रहने वाली है, जो पिछले 3 सालों से पटना में रहकर मेड का काम करती है.
वहीं, पीड़ित के परिजन को पुलिस के द्वारा इस घटना की सूचना दे दी गई है. अब परिजन के आने के बाद पुलिस इस पीड़ित युवती को परिवार वाले को सौंप देगी. चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अभी भी अलग-अलग जगह छापेमारी कर रही है
0 Comments