
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ जिले में एक नाबालिग लड़की (Minor girl) से कथित तौर पर बलात्कार (Rape) करने को लेकर 68 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह घटना बुधवार को झालरापाटन इलाके में हुई थी. उन्होंने बताया कि घटना के बाद 17 वर्षीय लड़की के परिवार के सदस्य पीड़िता को महिला पुलिस थाने ले गये और आरोपी के खिलाफ बलात्कार का एक मामला दर्ज कराया. लड़की मानसिक रूप से अशक्त है.
पुलिस ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया और उसे एक अदालत ने शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. महिला पुलिस थाना प्रभारी रमेश मीणा के मुताबिक आरोपी लड़की के मकान के एक हिस्से में रहता है.
0 Comments