रात के समय भूलकर भी नहीं खाना चाहिए ये 4 चीजें, वरना हो जाएंगे बीमार -



भोपाल: हर व्यक्ति के आचार-विचार पर काफी हद तक भोजन का भी असर होता है। वहीं सेहत को दुरूस्त रखने के लिए अपने खान-पान में बदलाव करना बहुत जरुरी होता है। आज के समय में हम बाहर का भोजन करके अपनी सेहत को प्रभावित करते हैं। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमें रात के समय बहुत सोच समझकर भोजन करना चाहिए। रात के समय ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे की आप अच्छी नींद ले पाएं और किसी प्रकार की कोई बीमारी ना घेरे….

फलों ( Fruit) का सेवन-

फल खाने से हमें एनर्जी मिलती है, लेकिन आपको बदा दें की फल को सही समय पर खाने से एनर्जी मिलती है और गलत समय पर खाने से ये हमें बीमार कर सकते हैं। जी हां, फलों को हमेशा दिन के समय खाना चाहिए। अगर आप फल को रात के समय खाते हैं तो यह आपकी नींज डिस्टर्ब कर सकते हैं और थकान और उदासी भी बढ़ा सकते हैं।

खीरा

खीरा खाने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसके अलावा खीरा खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी नहीं होती। लेकिन अगर आप खीरा रात के समय खाते हैं तो यह आपको पेट दर्द की समस्या करवा सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जिन लोगों को शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द रहता है तो उन्हें तो भूलकर भी खीरा नहीं खाना चाहिये। वरना रातभर दर्द की समस्या खड़ी हो सकती है।

दही और छाछ

दही और छाछ का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है। लेकिन बरसात के मौसम में भूलकर भी छाछ या दही का सेवन नहीं करना चाहिए। बरसात के मौसम में तो रात के समय बिलकुल भी नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके कारण आपको बुखार, पेट दर्द, गले में दर्द या जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मशरूम

कोरोना काल में मशरूम का सेवन बहुत लाभप्रद है। लेकिन इसका सेवन रात में नहीं करना चाहिए वरना रात के समय मशरूम खाने से पेट में गैस बनना, अपच की दिक्कत होना, पेट दर्द होना और सुबह मोशन में समस्या होने जैसी दिक्कत हो सकती है।



Post a Comment

0 Comments