आमतौर पर इंसान की मृत्यु के बाद जब उसके शरीर का अंतिम संस्कार किया जाता है तो लाश जलने के बाद जो राख बचता है उसमे से इंसान की अस्थियां इक्कट्ठी की जाती है जिसमे आम तौर पर हड्डियों का अवशेष मिलता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा वाकया बताने जा रहे है जहां एक महिला की अस्थियों में से एक ऐसा पदार्थ मिला जिसने लोगों के होश उड़ा दिए। तो आईये जानते हैं की कौन सा था वो पदार्थ जिसे अस्थियों में मिलने के बाद लोगों ने अपने होश खो दिए।

पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद हो गयी मौत

जिस महिला की मौत हुई है उसका इलाज़ एक हॉस्पिटल में चल रहा था और वहां उसे अचानक से पेट में दर्द की शिकायत हुई। इससे पहले की डॉक्टर कुछ समझ पाते उस से पहले महिला की मौत हो गयी, ये घटना हरियाणा के यमुना नगर की है जहाँ बताया जा रहा है की इस महिला का ऑपरेशन इस अस्पताल में हुआ था और उसके बाद ही इस महिला को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई और उसकी मौत हो गयी। डॉक्टरों से लेकर परिजन तक सभी अचानक हुए महिला की मौत से काफी हैरान थे की आखिर अचानक ये हुआ कैसे, कोई भी इस बात का अंदाज़ा तक नहीं लगा पा रहा था की आखिर मौत हुई किस वजह से लेकिन जब महिला का अंतिम संस्कार किया गया तो राख में मिली इस चीज़ ने सभी को हैरान कर दिया।

अस्थियों में मिली ये हैरान करने वाली चीज़

महिला के अंतिम संस्कार के बाद जब उसका पति राख में से अस्थियां ढूंढ़ने गया तो उसके हाथ एक सर्जिकल कैंची लगी जिसे देख वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान रह गए की आखिर अस्थियों में ये सर्जिकल कैंची आयी कैसे। परिवार वालों ने हॉस्पिटल अथॉरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा है की संभव है की ऑपरेशन के दौरान वो 

कैंची महिला के पेट

मृत महिला के परिवार वालों ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया है और ये आरोप लगाया है की महिला की मौत डॉक्टर के लापरवाही की वजह से हुई है। अगर डॉक्टर सावधानी बरतते और उस सर्जिकल कैंची को ऑपरेशन के बाद पेट से निकल लेते तो आज वो महिला जिन्दा होती।