
एनटीए द्वारा आज नीट परीक्षा 2020 के रिजल्ट जारी किए जाएंगे
परीक्षार्थी अपना रिजल्ट ntaneet.nic.in पर चेक कर सकेंगे
एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सेस में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा
नई दिल्ली: एनटीए आज नीट रिजल्ट (NTA NEET Result) जारी करेगा. एजेंसी देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस (MBBS) और बीडीएस (BDS) कोर्सेस के लिए कट-ऑफ भी जारी करेगी. इसके साथ ही इन कोर्सेस में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों का इंतजार खत्म हो जाएगा.
यहां चेक करें रिजल्ट
एनटीए द्वारा नीट रिजल्ट 2020 (NEET Result 2020) की घोषणा पोर्टल, ntaneet.nic.in पर की जाएगी. परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार नीट 2020 के अपने स्कोर कार्ड के साथ-साथ नीट 2020 रैंक भी परीक्षा पोर्टल पर चेक कर सकेंगे. नीट 2020 रिजल्ट से जुड़े किसी भी अपडेट को एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट, nta.nic.in पर भी जारी किया सकता है. इससे पहले परीक्षा की आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट https://ntaneet.nic.in/ntaneet/welcome.aspx पर जारी की जा चुकी है.
शिक्षा मंत्री ने दी थी रिजल्ट की जानकारी
पिछले सप्ताह शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक (Education Minister, Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank) ने नीट (यूजी) 2020 रिजल्ट से संबंधित जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि परिणामों की घोषणा 12 अक्टूबर 2020 तक कर दी जाएगी. शिक्षा मंत्री ने कहा था कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी के चलते शैक्षणिक गतिविधियां काफी बाधित हो चुकी हैं. इसी के चलते अगला सत्र शुरू होने में पहले ही देरी हो चुकी है. ऐसे में परिणाम निश्चित तौर पर पूर्व निर्धारित समय पर ही जारी किए जाएंगे.
0 Comments