
स्टोन वाली छलनी- बाजार में 50 से लेकर 500 रुपये तक की छलनी मौजूद है, लेकिन इस बार स्टोन वाली छलनी महिलाओं को खूब भा रही है. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदारों ने राजस्थान से स्टोन छलनी मंगवाई है. अलीनगर के छलनी विक्रेता संदीप कुमार के अनुसार अब महिलाएं सस्ता नहीं बल्कि सुंदर सामान पसंद कर रही हैं.

घड़ी- आज के समय में घड़ी टाइम देखने से ज्यादा हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यूज की जाने लगी है. ऐसे में मार्केट में कई ब्रिस्लेट स्टाइल की सुंदर घड़ियां मौजूद है. इन घड़ियों की कीमत भी बहुत अधिक नहीं होती. आप अपनी पत्नी को मैचिंग वॉच गिफ्ट कर सकते हैं.

मेकअप किट- महिलाओं के लिए मेकअप किट खुश कर देने वाला गिफ्ट है. वे संवरेंगी तो खुद तो अच्छा महसूस करेंगी ही और ये बात आपको भी खुशी देगी.

ज्वेलरी- ज्वेलरी का ट्रेंड कभी पुराना नहीं होता. ऐसे में जीवन संगिनी को कोई खूबसूरत सी आर्टिफिशियल ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं. गोल्ड ही देना है तो नोज़पिन स्मार्ट आइडिया है. इनके अलावा डिजाइन के बीच नाम के पहले अक्षरों वाले मंगलसूत्रों की डिमांड इस समय खासी है.

कस्टम गिफ्ट- कॉफी मग, कुशन या फिर कैलेंडर पर आप कपल की तस्वीर या अपनी पसंद का कोई संदेश छपवाकर उसे करवाचौथ पर गिफ्ट कर सकते हैं.

परफ्यूम- अगर आपके पास थोड़ा ज्यादा बजट है तो रिच परफ्यूम चुनें. सस्ते परफ्यूम अक्सर लोगों को पसंद नहीं आते, इससे सिरदर्द भी होने लगता है. डियो देने से बचें. वैसे 500 रु. के बजट में भी अच्छे परफ्यूम आ जाते हैं.
0 Comments