तीसरे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह, मयंक समेत 3 खिलाड़ियों को बैठना पड़ सकता है बाहर





बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने धमाकेदार वापसी की और ऑस्ट्रेलिया पर जीत दर्ज करते हुए श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली। भारत की जीत में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने एकजुट हो कर शानदार खेल दिखाया। साथ ही टीम की अगुवाई कर रहे अजिंक्य रहाणे ने की फील्ड पर कई अहम फैसले लिए जो टीम के लिए कारगर साबित हुए। अब रहाणे की नजर तीसरा टेस्ट जीतकर 2-1 की अजेय बढ़त पर होगी। बेहद जरूरी इस जीत के लिए तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में 3 परिवर्तन नजर आ सकते है।


तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित 11

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित 11

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउन्ड में 7 जनवरी से होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा ओपनर के तौर पर वापसी कर सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूरे दौरे पर भारतीय सलामी जोड़ी कुछ भी कमाल करने में नाकाम हुई है। पहले टेस्ट की नाकामी के बाद पृथ्वी शॉ को मेलबर्न टेस्ट से हाथ धोना पड़ा था। तब शुभमन गिल ने मयंक अग्रवाल के साथ पारी का खाता खोला। लेकिन मयंक अग्रवाल का बल्ला भी दौरे पर खुद को साबित नहीं कर सका है।

ऐसे में संभावना है कि तीसरे टेस्ट में शुभमन गिल और रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए शुरुआत कर सकते हैं। बता दें कि रोहित 14 दिनों का क्वारंटीन पूरा कर चुके हैं। ऐसे में अगर वे पूरी तरह से फिट महसूस करते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा टेस्ट खेलते हुए नजर आ सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ शुभमन गिल ने अपने टेस्ट डेब्यू से सभी को प्रभावित किया है। उनका भी सिडनी टेस्ट में खेलना लगभग तय है।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया-ए के विरुद्ध दूसरे प्रैक्टिस मैच में सैकड़ा जमाने वाले ऑलराउंडर हनुमा विहारी भी लय में नहीं दिखाई दिए। इसके अलावा उनसे गेंदबाजी भी नहीं कराई गई है। इस स्थिति में उनके स्थान पर केएल राहुल को प्राथमिकता दी जा सकती है। तीसरे बदलाव के तौर पर उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को मौका दिया जा सकता है। मेलबर्न में चोट के चलते उमेश यादव 3.3 ओवर फेंकने के बाद दोबारा मैदान पर नहीं उतरे थे।

टीम: शुभमन गिल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), लोकेश राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज

Post a Comment

0 Comments