सैफ अली खान से पहले ये सितारे भी दे चुके है विवादित बयान, नंबर 3 ने कहा था शाहरुख मेरे तलवे चाट रहा है

Bollywood Actors Controversial Statements बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान (Saif Ali Khan) अपने अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर काफी विवादों में फंस गए हैं। इस फिल्म में सैफ अली खान रावण (Ravan) का किरदार निभाएंगे। इसको लेकर बात करते हुए सैफ अली खान ने ऐसा विवादित बयान दे दिया कि उन्हें अब आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। ये बात इतनी बढ़ गई कि सैफ अली खान को माफी भी मांगनी पड़ी। दरअसल, सैफ अली खान ने अपने बयान में कहा था कि इस फिल्म में रावण के मानवीय चेहरे को दिखाने का प्रयास किया गया है। फिल्म में यह बताया जाएगा कि किस तरह से रावण का सीता का अपहरण करना सही था क्योंकि लक्ष्मण ने उसकी बहन शूपर्णखा की नाक काटी थी। हालांकि, सैफ पहले सेलेब्रिटी नहीं हैं जो अपने बयान के चलते विवादों में फंसे हैं। इस लिस्ट में कई और सेलेब्स भी शुमार हैं। आइए एक नजर डालते हैं।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयान के चलते आलोचकों के निशाने पर रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाकी के चलते कुछ ऐसा बोल जाती हैं कि लोग हजम नहीं कर पाते हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार से उलझने के दौरान वह एक्ट्रेस और राजनेता उर्मिला मातोंडकर से उलझ गई थी। कंगना ने उर्मिला को तो सॉफ्ट पोर्नस्टार तक कह दिया था, जिसके चलते खूब बवाल मचा था।

महेश भट्ट (Mahesh Bhatt)

महेश भट्ट का भी विवादों से पुराना रिश्ता है। भट्ट अक्सर अपने विवादित टिप्पड़ियों के चलते ही चर्चाओं में रहते हैं, लेकिन उनका एक विवाद आज भी सुर्खियों में रखता है। ये विवाद उनकी बेटी पूजा भट्ट से जुड़ा है जब वह अपनी बेटी के साथ लिप लॉक करते हुए नजर आते हैं। हालांकि, इस केस के चलते तो बवाल मचा ही लेकिन महेश भट्ट का वह बयान आज भी भूले नहीं भूलता, जब उन्होंने कहा था कि अगर पूजा उनकी बेटी न होती तो वह उनसे शादी कर लेते। उस वक्त भट्ट को इतना ट्रोल किया गया कि उन्हें अपने बयान को वापस लेकर माफी मांगनी पड़ी थी।

आमिर खान (Aamir Khan)

आमिर खान भी विवादों में घिरे रहने वाले सितारें हैं। एक बार तो आमिर खान ने शाहरुख खान की तुलना अपने पालतू कुत्ते से कर दी थी, जिसकी वजह से खूब बवाल मचा था। आमिर खान ने कहा था कि, शाहरुख मेरे तलवे चाट रहा है और मैं इसे बिस्कुट खिला रहा हूं। इससे और अधिक क्या करवा सकता हूं। इससे पहले कि आप किसी और नतीजे पर पहुंचे तो मैं बता दूं कि शाहरुख मेरे कुत्ते का नाम है। आमिर के इस बयान से शाहरुख काफी आहत हुए थे।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

शाहिद कपूर और करीना कपूर के प्यार के चर्चे तो इंडस्ट्री में खूब हुए लेकिन उससे ज्यादा उनके ब्रेकअप के खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। ब्रेकअप के बाद दोनों एक दूसरे से इतने खफा नजर आए कि उनकी बयानबाजी ने भी फैंस के होश उड़ा दिए थे। दरअसल, एक इंटरव्यू में शाहिद कपूर से पूछा गया था कि क्या वह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म करना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने करीना कपूर पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि मैं उसके (करीना) साथ काम करना पसंद करूंगा। अगर मेरा प्रोड्यूसर मुझे भैंस या गाय के साथ रोमांस करने के लिए कहेगा तो मैं ऐसा भी करूंगा क्योंकि यही मेरा काम है।

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से बेइंतहा मोहब्बत करती थी, लेकिन रणबीर ने उन्हें उनकी ही दोस्त के साथ रिश्ता रखकर धोखा दिया जिसकी वजह से एक्ट्रेस काफी आहत हुई थी। एक इंटरव्यू में दीपिका ने रणबीर को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि वे रणबीर कपूर को कॉन्डम गिफ्ट करना चाहती हैं क्योंकि वह उसका बहुत इस्तेमाल करते हैं।

विवेक ओबरॉय (Vivek Oberoi)

विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के बीच रिलेशनशिप सलमान खान की वजह से ज्यादा दिन तक नहीं चल सका। ऐश्वर्या राय ने सलमान के चलते विवेक से भी दूरी बना ली और अभिषेक से शादी कर ली। हालांकि, ऐश्वर्या को लेकर विवेक का गुस्सा एक मीम से साफ जाहिर होता है जिसे उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान शेयर किया था। विवेक के द्वारा शेयर किए गए मीम में ऐश्वर्या राय विवेक, सलमान और अभिषेक बच्चन के साथ नजर आ रही थीं। तीनों तस्वीरों पर क्रमश: ऑपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट लिखा था। इस पर विवाद होने के बाद विवेक ने डिलीट कर माफी मांगी।

जया बच्चन (Jaya Bachchan)

एक बार शाहरुख खान ने ऐश्वर्या राय को लेकर मजाकिया कमेंट कर दिया था जिससे उनकी सास जया बच्चन को काफी गुस्सा आया था। जया ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए शाहरुख को यहां तक कह दिया था कि अगर शाहरुख ने मेरे सामने ऐश्वर्या को कुछ कहा होता तो मैं उसे चांटा मार देती। जया ने ये भी कहा था कि अगर उनका बेटा भी किसी महिला के बारे में कुछ ऐसा कहता तो वह उन्हें भी तमाचा मार देती।

सलमान खान (Salman Khan)

सलमान खान की फिल्म सुल्तान बॉक्स ऑफिस में सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान ने एक पहलवान का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू में सलमान खान ने इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अपना अनुभव साझा किया था जहां उन्होंने एक विवादित बयान दे दिया था और खुद की तुलना एक रेप पीड़िता से कर दी थी। सलमान ने कहा था कि जब वे शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आते थे उन्हें बिल्कुल वैसा महसूस होता था जैसा ‘रेप की शिकार महिला’ को महसूस होता है। इस बयान पर इतना विवाद हुआ कि सलमान के पिता सलीम खान को माफी मांगनी पड़ी थी।

सोनम कपूर (Sonam Kapoor)

सोनम कपूर भी एक बेबाक एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। वह बिना किसी झिझक के अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। एक बार उन्होंने रणबीर कपूर को लेकर कहा था कि रणबीर कपूर सेक्सी नहीं बल्कि अपनी मां के पल्लू में रहने वाला लड़का है। रणबीर कपूर ने एक समय पर सोनम कपूर को भी डेट किया था। हालांकि, प्लेबॉय से मशहूर रणबीर ने उन्हें किसी और के लिए छोड़ दिया था।

Post a Comment

0 Comments