India vs Australia Live Score 2nd Test Day 3: मेलबर्न टेस्ट में भारत जीत के करीब है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चरमरा गई. पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 131 रनों की बढ़त बनाई थी. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर किया था.

मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के करीब भारत
पहली पारी में भारत ने बनाई 131 रनों की बढ़त
रहाणे ने शतक जड़कर भारत को दिलाई बढ़त
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 195 रनों पर ऑलआउट
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को कब-कब मिली टेस्ट जीत
मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को कब-कब मिली टेस्ट जीत
1. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रनों से हराया - 2018
2. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 59 रनों से हराया - 1981
3. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 222 रनों से हराया - 1978
ऑस्ट्रेलिया ने दिया 70 रन का टारगेट
मेलबर्न टेस्ट में भारत जीत के करीब है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 70 रनों का टारगेट दिया है. ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी चरमरा गई और मेजबान टीम 200 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट चटकाए. उमेश यादव को 1 विकेट मिला. टीम इंडिया ने पहली पारी में 326 रन बनाए थे. पहली पारी के आधार पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर कुल 131 रनों की बढ़त बनाई थी. इससे पहले भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 195 रनों पर ढेर किया था.
0 Comments