Aus vs Ind: रोहित शर्मा का साथी खिलाड़ियों ने ऐसे किया स्वागत, जडेजा ने गले से लगा लिया..

Aus vs Ind: रोहित शर्मा (Rohit Sharma) मेलबर्न में भारतीय टीम के साथ जुड़ गए हैं. 7 जनवरी से खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच में रोहित की प्लेइंग इलेवन (Playing XI)  में वापसी भी हो सकती है. रोहित 14 दिन के क्वारंटीन के बाद टीम के साथ जुड़े हैं. भारत से ऑस्ट्रेलिया आने के बाद रोहित सिडनी के होटल में क्वारंटीन में रह रहे थे. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा. टीम के साथी खिलाड़ियों ने रोहित का जमकर स्वागत किया. रविंद्र जडेजा अपने साथी खिलाड़ी रोहित को गले से लगाते हुए नजर आए, बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है जिसमें हिट मैन रोहित सभी खिलाड़ियों से मिल रहे हैं. 

रिपार्ट की मानें तो मयंक अग्रवाल के बदले रोहित को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. वहीं हनुमा विहरी भी कोई खास परफॉर्मेंस नहीं कर पाए हैं, ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) भी तीसरे टेस्ट में भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल हो सकते हैं. अगर रोहित और केएल राहुल की प्लेइंग इलेवन में वापसी होती है तो शुबमन गिल के साथ हिट मैन रोहित पारी की शुरूआत सिडनी में कर सकते हैं. वहीं केएल राहुल मध्यम क्रम पर बल्लेबाजी कर सकते हैं. 

Look who's joined the squad in Melbourne

A warm welcome for @ImRo45 as he joins the team #TeamIndia #AUSvIND pic.twitter.com/uw49uPkDvR

— BCCI (@BCCI) December 30, 2020


भारत की टीम सीरीज में 1-1- की बराबरी पर है. दूसरा टेस्ट मैच भारत ने 8 विकेट से जीतने में कामयाबी पाई थी. भारत के कार्यवाहक कप्तान रहाणे (Ajinkya Rahane) को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. रहाणे ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 112 रन की पारी खेली थी.

चार जनवरी से पहले सिडनी नहीं जायेंगी भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें

भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें अगले कुछ दिन और मेलबर्न में ही अभ्यास करेंगे और सात जनवरी से एससीजी पर शुरू हो रहे तीसरे टेस्ट से तीन दिन पहले ही सिडनी जायेंगी. आम तौर पर टीमें नववर्ष की पूर्व संध्या पर सिडनी पहुंच जाती हैं लेकिन शहर में कोरोना संक्रमण के नये मामलों के कारण इस साल खिलाड़ी और अधिकारी लंबे समय तक मेलबर्न में रहेंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली ने कहा ,‘‘ कल रात ही घोषणा हुई है कि तीसरा टेस्ट सिडनी में होगा. हम उसके अनुसार योजना बना रहे हैं.  

खिलाड़ी कुछ दिन और मेलबर्न में रहेंगे और टेस्ट शुरू होने से कुछ रोज पहले ही सिडनी जायेंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए कल घोषणा की कि तीसरा टेस्ट सिडनी में ही होगा. हॉकली ने कहा कि कड़े प्रोटोकॉल रखे गए हैं ताकि प्रसारण दल सुरक्षित तरीके से चौथे टेस्ट के लिये ब्रिसबेन पहुंच सके. 


Post a Comment

0 Comments