एशिया इलेवन में इन 11 खिलाड़ियों को मिली जगह, भारत का दबदबा


क्रिकेट में एशिया की टीमों का और एशिया के खिलाड़ियों का हमेशा से दबदबा रहा है। साल 2020 में भी एशिया के कई खिलाड़ी ऐसे थे, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दुनियाभर के मैदानों पर धमाल मचाया। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे साल 2020 की प्लेइंग इलेवन के बारे में, हमने इस लिस्ट में उन 11 खिलाड़ियों को शामिल किया है जिनका प्रदर्शन साल 2020 के दौरान अच्छा रहा।

 साल 2020 की सर्वश्रेष्ठ एशिया इलेवन

1. लिटन दास

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर लिटन दास ने साल 2020 के दौरान काफी जबरदस्त प्रदर्शन का नजारा पेश किया। लिटन दास ने तीन मैच में 155.50 की औसत से 2 शतक के बदौलत 311 रन बनाए। 176 रन उनका सर्वाधिक स्कोर रहा। ऐसे में एशिया इलेवन में उनकी जगह टीम में बनती है।

2. अविष्का फर्नांडो

श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर अविष्का फर्नांडो ने साल 2020 के दौरान कमाल की बल्लेबाजी की, उन्होंने टीम के लिए एक ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए 3 मैच में 206 रन बनाए। इस दौरान तीनों ही मैच में उनकी टीम को जीत मिली।

3. विराट कोहली (कप्तान)

साल 2020 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया की बाकी टीमों से अच्छा प्रदर्शन किया। इस तरह से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एशिया इलेवन का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। विराट ने साल 2020 में 9 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 431 रन बनाए।

4. बाबर आजम (उपकप्तान)

पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर बाबर आजम ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन का नजारा पेश किया। उन्होंने इस साल 3 मैच खेले जिसमें उन्होंने 221 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकले, बाबर आजम एशिया टीम में जगह बनाने के दावेदार है।

5. केएल राहुल (विकेटकीपर)

भारत के स्टार क्रिकेटर केएल राहुल को एशिया इलेवन का विकेटकीपर चुना जा सकता है। केएल राहुल ने इस साल काफी जबरदस्त प्रदर्शन का नजारा पेश किया। केएल राहुल ने इस साल 9 मैच खेले जिसमें उन्होंने 443 रन बनाए। केएल राहुल ने इस साल जबरदस्त विकेटकीपिंग भी की, इस वजह से वह टीम के विकेटकीपर भी होंगे।

6. हार्दिक पांड्या

भारत के स्टार क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने साल 2020 के दौरान वनडे क्रिकेट में काफी लाजवाब प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन को देखते हुए हम उन्हे एशिया इलेवन में शामिल कर सकते है। उन्होंने इस साल नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए 3 मैच में 155 की औसत से 210 रन बनाए।

7. रविन्द्र जडेजा

भारत के स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने भी इस साल वनडे क्रिकेट में काफी शानदार प्रदर्शन किया, उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए इस साल कुल 9 मैचों में 223 रन बनाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत भी लगभग 55 का रहा, उन्होंने इस दौरान 7 विकेट भी झटके।

8. वहाब रियाज

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज का प्रदर्शन भी इस साल काफी बेहतरीन रहा। वह इस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले एशिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे। उन्होंने इस साल 2 मैच में 5 विकेट झटके, वहीं अगर उनके गेंदबाजी इकॉनमी की बात करें तो उन्होंने 5.38 की इकॉनमी से गेंदबाजी की।

9. तैजुल इस्लाम

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर तैजुल इस्लाम का प्रदर्शन भी इस साल काफी अच्छा रहा। उन्होंने इस साल 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 4.17 की इकॉनमी से गेंदबाजी की। उनके प्रदर्शन को देखते हुए हम उन्हे एशिया इलेवन में रख सकते है।

9. मोहम्मद शमी

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी के लिए भी साल 2020 काफी अच्छा रहा था। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 6 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 12 विकेट झटके। शमी ने यह प्रदर्शन आस्ट्रेलिया जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ किया ऐसे में उनकी जगह एशिया इलेवन में बन सकती है।

10. शाहीन शाह अफरीदी

पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने भी साल 2020 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन का नजारा पेश किया। इस दौरान उन्होंने 3 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 5 विकेट झटके। अगर उनके गेंदबाजी इकॉनमी की बात करें तो उन्होंने 4.23 की इकॉनमी से गेंदबाजी किए।

11. शार्दूल ठाकुर

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर ने भी इस साल वनडे क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया। शार्दूल ने इस साल 5 मैच खेले जिसमें उन्होंने 7 बल्लेबाजों को आउट करके वापस पवेलियन भेजा। उनके प्रदर्शन को देखते हुए उन्हे एशिया इलेवन में शामिल किया जा सकते है।



Post a Comment

0 Comments