
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पीसीएस अधिकारी को उसकी शादी के अगले ही दिन पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी पर एक लड़की ने शादी का झांसा देकर रेप करने का अारोप लगाया है। लड़की का आरोप है कि आरोपी पिछले तीन साल से उसके साथ रेप कर रहा है। 12 दिसम्बर को उसने किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।
लखनऊ में शादी का झांसा देकर प्रेमिका से 3 साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में पीसीएस अधिकारी को शादी के अगले दिन गिरफ़्तार किया गया। पीड़िता की शिकायत पर आशियाना थाना पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी और आपराधिक साज़िश की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा: उत्तर प्रदेश पुलिस
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2020
आरोपी अनुराग रंजन पीसीएस 2018 बैच के चयनित उम्मीदवार हैं लेकिन अभी उन्हें तैनाती नहीं मिली है। उनके खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में लड़की ने रिपेार्ट दर्ज कराई है। लड़की का आरोप है कि उन्हें शादी का झांसा देकर अनुराग ने उनसे रेप किया। आशियाना पुलिस के अनुसार क्षेत्र के रुचि खंड निवासी अनुराग रंजन की शादी 12 दिसंबर को हुई थी। अगली सुबह वह जैसे ही दुल्हन को लेकर अपने घर पहुंचे उनकी प्रेमिका ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। उसने अनुराग पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक रेप करने का आरोप लगाया।
पीड़िता का कहना है कि अनुराग से उनकी मुलाकात 2017 में हुई थी। वह एक निजी अस्पताल में नर्स हैं। मूल रूप से बलिया की रहने वाली पीड़िता और अनुराग एक साथ कोचिंग करते थे। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि अनुराग ने उससे शादी का वादा किया। उन्हें झांसे लेकर 2017से ही दुष्कर्म कर रहे हैं। कुछ महीने पहले निकले पीसीएस 2018 के परिणाम में अनुराग रंजन का चयन हो गया। इसके बाद उनकी शादी कहीं और तय हो गई। 12 दिसम्बर को उनकी शादी की जानकारी प्रेमिका को हुई तो उन्होंने अनुराग के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी देने और आपराधिक साजिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज करवा दी। इस एफआईआर के आधार पर पुलिस ने अनुराग रंजन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।
0 Comments