कुछ ऐसी है भारतीय टीम के नए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के स्ट्रगल की कहानी







किसी बेटे के लिए उसके पिता का का साया कितना बड़ा और जरूरी होता है, तो हर अक बेटा जानता है। पिता का साथ और समर्थन बेटे के लिए काफी मायने रखता है, लेकिन जब किसी बेटे पर से पिता का साया असमय यानी जब वो अपने करियर को बनाने की तरफ बढ़ ही रहा हो और उठ जाए तो उस बेटे पर क्या गुजरेगी, ये तो वो बेटा ही बता सकता है जिसने इस पीड़ा को झेला हो।

ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान सिराज के सिर से उठा था उनके पिता का साया

ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के एक युवा खिलाड़ी के साथ हुआ जब वो ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पहली बार देश के लिए मौका हासिल करने में सफल रहा। यहां हम बात कर रहे हैं भारत के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की…

मोहम्मद सिराज… ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर इन्हें भारत की टेस्ट टीम में शामिल किया। टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले ही जब वो टीम के साथ मौजूद थे तो अचानक ही उनके पिता का साया हमेशा-हमेशा के लिए उठ गया।

मोहम्मद सिराज को मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट में मिला मौका

अपने पिता को खो चुके मोहम्मद सिराज के प्रति संवेदना दिखाते हुए टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई ने उन्हें जाने को कहा, लेकिन सिराज यहां कुछ और ही इरादा लेकर आए थे, जिन्होंने अपने पिता के निधन पर जाने से साफ इनकार कर दिया और साथ ही अपने दिवंगत पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कुछ खास करना चाहते थे।

फिर क्या मोहम्मद सिराज अपने पिता के निधन पर भारत नहीं लौटे और उनके सपने को पूरा करने के लिए ऑस्ट्रेलया की टिके रहे। किस्मत ने यहां इस टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के चोटिल होने पर उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में मौका दे दिया। जिसके बाद जो हुआ वो पूरे क्रिकेट जगत ने देखा।

मोहम्मद सिराज ने किया कमाल, भारत के भविष्य के स्टार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद सिराज को मेलबर्न में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में मौका मिला। जिसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और दोनों पारियों में मिलकर 5 विकेट हासिल किए। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन के दम पर भारत की टीम में अहम योगदान दिया।

सिराज ने जिस तरह की गेंदबाजी की और जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को परेशान किया। उससे तो उन्हें आने वाले समय का एक बड़ा गेंदबाज माना जाने लगा है। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी उनकी गेंदबाजी की खूब तारीफ की । सिराज की आक्रमकता और गति के साथ सीम ने हर किसी को प्रभावित किया और इन्हें अब भारत का एक सुपरस्टार तेज गेंदबाज माना जा सकता है।

बता दें, कि मोहम्मद सिराज की माता जी एक समय घरो पर काम करती थी, लेकिन आज की डेट में मोहम्मद सिराज करोड़ों रूपये के मालिक है.

Post a Comment

0 Comments