IND vs AUS: सिडनी के मौसम को लेकर डरे डेविड वॉर्नर, तस्‍वीर शेयर करके कहा- काश ये गलत हो





भारत के खिलाफ पिछले 6 मैचों में टीम से बाहर रहने वाले ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर सिडनी टेस्‍ट से मैदान पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं


डेविड वॉर्नर की ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट टीम में वापसी (David Warner/Instagram)

नई दिल्‍ली. भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद से ही टीम से बाहर चल रहे ऑस्‍ट्रेलियाई सलामी बल्‍लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) तीसरे टेस्‍ट से मैदान पर वापसी कर सकते हैं. उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया की टेस्‍ट टीम में शामिल किया गया है और माना जा रहा है कि वह चोट से उभर चुके हैं और तीसरे टेस्‍ट में ऑस्‍ट्रेलिया के लिए ओपनिंग करेंगे. भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा, मगर वॉर्नर सिडनी के मौसम को लेकर डरे हुए हैं. उन्‍होंने सिडनी के अगले नौ दिन के मौसम का एक स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा कि उम्‍मीद है कि ये गलत हो.

दरअसल अगले नौ दिन सिडनी में बारिश का काफी अधिक आशंका है. सिर्फ एक और दो जनवरी को ही बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से कम है, बाकी दिन बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से अधिक है. ऐसे में सिडनी टेस्‍ट बारिश से प्रभावित हो सकता है.


सिडनी टेस्‍ट के पहले दिन भी बारिश की 60 प्रतिशत आशंका है और इसी वजह से वॉर्नर डरे हुए हैं, क्‍योंकि दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी अहम है. चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज में भारत और ऑस्‍ट्रेलिया 1-1 से बराबर है. ऐसे में दोनों की कोशिश सिडनी में जीत हासिल कर सीरीज में बढ़त लेने की होगी. वॉर्नर गुरुवार को मेलबर्न में ऑस्‍ट्रेलियाई टीम से जुड़ेंगे.

IND VS AUS: भारतीय टीम से जुड़े रोहित शर्मा, खिलाड़ियों ने लगाया गले लेकिन रवि शास्त्री ने किया ये कमेंट

IND vs AUS: प्रवीण आमरे ने खोला राज, बताया- कैसे रहाणे ने कोरोना के समय की ऑस्‍ट्रेलिया दौरे की तैयारियां

सिडनी में ही चोटिल हुए थे वॉर्नर

वॉर्नर (David Warner) भारत के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेले गए दूसरे वनडे मैच में चोटिल हो गए थे. एक बॉल को रोकते वक्त वॉर्नर ने खुद को चोटिल कर लिया. इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर एक्स-रे स्कैन के लिए अस्पताल ले जाना पड़ा था. इसके बाद वह तीसरा और आखिरी वनडे, तीन टी20 मैचों की सीरीज और शुरुआती दो टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाए.

Post a Comment

0 Comments