प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के बीच आ गई डायना, वायरल हो रही है तस्वीर





मुंबई. प्रियंका चोपड़ा जोनास (Priyanka Chopra Jonas) सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना चुकी हैं. शादी के बाद वह भले भारत से दूर अमेरिका में पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ रह रही हो, लेकिन सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए वह अपने भारतीय फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. प्रियंका, निक के साथ अपने रोमांटिक तस्वीरों को अक्सर शेयर करती रहती हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वह तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें प्रियंका और निक के बीच में डायना आ गई हैं. एक्ट्रेस ने खुद इस तस्वीर को शेयर किया है.

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने खींची है. इस बात की जानकारी खुद देसी गर्ल ने पोस्ट में दी है. तस्वीर में प्रियंका और निक की रोमांटिक मूड में दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में उनका पेट डॉगी डायना भी दिखाई दे रही है.

प्रियंका ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- 'हम दो.' इसके साथ ही उन्होंने लव इमोजी का भी इस्तेमाल किया है. प्रियंका की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं.




एक फैन ने लिखा- आप दोनों एक साथ कमाल लगते हैं. वहीं, एक अन्य फैन ने लिखा- आप तीनों. एक अन्य फैन ने लिखा- जिस तरह से प्रियंका और निक लोगों को प्रेरणा देते हैं, वैसे ही मैं भी अपने म्यूजिक से लोगों को प्रेरणा दूंगा.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक ब्रैंड के लिए फोटोशूट करवाया और इसकी कुछ फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया. इस फोटो में प्रियंका सिंपल सी व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा- 'ब्लू जींस बेबी'.

प्रियंका चोपड़ा के करियर की बात करें तो वह जल्द ही नेटफ्लिक्स की फिल्म द व्हाइट टाइगर में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह राजकुमार राव और आदर्श गौरव के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई देंगी.

Post a Comment

0 Comments