जदयू के पूर्व MLA के बेटे की हत्या:छपरा में रामप्रवेश राय के कारोबारी बेटे प्रिंस की हत्या कर शव को चिराई घर के पास फेंका





मृतक प्रिंस राय की फाइल फोटो।


घटना भगवान थाना क्षेत्र की है


छपरा में अपराधियों ने जदयू नेता स्व. रामप्रवेश राय के बेटे प्रिंस राय की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को चिराई घर के पास फेंक दिया। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के पुराने पोस्टमार्टम हाउस के पास की है, जहां रेलवे लाइन और सड़क के बीच अपराधियों ने प्रिंस को निशाना बनाया। गुरुवार की सुबह उसका शव मिला।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


प्रिंस राय टायर का कारोबारी था, उनके पिता रामप्रवेश राय विधायक रह चुके हैं। रामप्रवेश राय जिला परिषद के अध्यक्ष और जदयू के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। प्रिंस की लाश के पास से दो मोबाइल फोन, एक जिंदा कारतूस, 1020 रुपए बरामद हुए हैं । प्रिंस के सीने में गोली लगी है। सदर SDPO एमपी सिंह ने हत्या की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच की जा रही है। पूर्व विधायक के पुत्र की हत्या की खबर मिलते ही सदर अस्पताल तथा उनके आवास पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।




सबसे छोटा बेटा था प्रिंस


प्रिंस दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता के शहर में दो जगहों पर मकान हैं। एक नगर थाना क्षेत्र के दहियावां मोहल्ले में जबकि दूसरा भगवान बाजार थाना क्षेत्र के रामलीला मठिया के पास है। प्रिंस को जहां गोली मारी गई, वह जगह रामलीला मठिया वाले मकान से महज आधा किलोमीटर दूर है।


टायर का था कारोबार
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि प्रिंस का छपरा में ही टायर की दुकान थी। उसकी किसी से दुश्मनी थी या नहीं, इस बिंदु पर छानबीन की जा रही है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।


Post a Comment

0 Comments