नई दिल्ली: सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा एक वीडियो में प्लेट तोड़ती नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अर्पिता रेस्टोरेंट में एक के बाद एक प्लेट तोड़ रही हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, सलमान की बहन अर्पिता खान शर्मा हमेशा लोगों की नजर बनी रहती हैं। अर्पिता से सलमान खान बेहद प्यार करते हैं और उनके बच्चों संग अक्सर समय बिताते नजर आते हैं।
यह वीडियो एक ग्रीक रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। इसमें अर्पिता के साथ उनकी कुछ दोस्त भी नजर आ रही हैं। सभी लोग मिलकर रेस्टोरेंट से प्लेट उठाकर इन्हें तोड़ रहे हैं और खुश हो रहे हैं। उनके साथ के लोग स्लो डांस भी कर रहे हैं। पीछे से इंडियन सॉन्ग्स भी बज रहे हैं। अर्पिता, अपने पति आयुष शर्मा की फिल्म के गाने चोगाड़ा पर प्लेटें तोड़ रही हैं।
दरअसल, ग्रीक ट्रेडिशन के अनुसार, प्लेट तोड़ने की परंपरा बुराई को खत्म करने के लिए निभाई जाती है। माना जाता है कि इससे आपकी नई जिंदगी की शुरुआत होती है और आप सुकून की जिंदगी बिताते हैं। दुनियाभर में ऐसे कई रेस्टोरेंट हैं जो इस ग्रीक ट्रेडिशन में विश्वास करते हैं।
अर्पिता, खान परिवार की सबसे छोटी बेटी हैं। अर्पिता के पति आयुष शर्मा की बात करें तो वह फिलहाल अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। आयुष, सलमान खान के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म क्वथा में कटरीना कैफ की बहन इसाबेल के साथ नजर आएंगे।
0 Comments