मैच के चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले सेशन में ही शेष 4 विकेट झटक लिए। अब टीम इंडिया को इस शृंखला में बराबरी के लिए महज 70 रन की दरकार है...
मोहम्मद सिराज नेक अपने डेब्यू मैच में कुल 5 विकेट झटके।
मोहम्मद सिराज नेक अपने डेब्यू मैच में कुल 5 विकेट झटके।
Highlightsभारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में खेला जा रहा 'बॉक्सिंग डे टेस्ट'।दूसरी पारी में 200 रन पर ऑस्ट्रेलिया ऑलआउट।सीरीज में बराबरी के लिए भारत को 70 रन की दरकार।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया मेलबर्न में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में महज 200 रन ही बना सका। इसी के साथ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में बराबरी के लिए टीम इंडिया को सिर्फ 70 रन की दरकार है। ऑस्ट्रेलिया चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अभी 1-0 से आगे है। शृंखला का पहला मुकाबला इस टीम ने 8 विकेट से जीता था।
पहली पारी में भारत ने बनाई थी 131 रन की लीड
ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 195 रन पर सिमट गई थी, जिसके जवाब में भारत ने तीसरे दिन अपनी पहली पारी में 326 रन बनाए। टीम इंडिया को इस तरह से पहली पारी में 131 रन की बढ़त मिली।
अजिंक्य रहाणे ने बतौर कप्तान दूसरे टेस्ट में 112 रन की पारी खेली।
अजिंक्य रहाणे ने खेली कप्तानी पारी
भारतीय पारी का आकर्षण कप्तान अजिंक्य रहाणे की 112 रन की पारी और रविंद्र जडेजा (57) के साथ उनकी छठे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी रही। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन ने तीन-तीन, पैट कमिन्स ने दो और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 200 पर ऑलआउट
भारत द्वारा विशाल लीड बना लेने के बाद दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। मेजबान टीम को महज 4 रन पर जो बर्न्स (4) के रूप में झटका लगा। इसके बाद मार्नस लैबुशेन ने स्टीव स्मिथ के साथ दूसरे विकेट के लिए 38 रन जुटाए। लैबुशेन 28, जबकि स्मिथ महज 8 रन बनाकर आउट हुए।
Australia have been bowled out for 200
🇮🇳 R Ashwin takes the final wicket as Josh Hazlewood shoulders arms! India are faced with a modest target to level the series!#AUSvIND SCORECARD https://t.co/bcDsS3qmglpic.twitter.com/BLszEfWyBh
— ICC (@ICC) December 29, 2020
हालांकि ओपनर मैथ्यू वेड ने एक बार फिर टीम को संभालने की कोशिश करते हुए 40 रन की पारी खेली, लेकिन उनके आउट होने के बाद ट्रैविस हेड (17) और कप्तान टिम पेन (9) भी चलते बने। आलम ये रहा कि तीसरे दिन की समाप्ति तक ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट गंवाकर 133 रन पर बना लिए थे।
मोहम्मद सिराज ने दूसरी पारी में झटके 3 विकेट
चौथे दिन भारतीय गेंदबाजों ने पहले सेशन में ही ऑस्ट्रेलिया के शेष 4 बल्लेबाजों को पवेलियन लौटा दिया और इसी के साथ मेजबान टीम महज 200 रन पर ऑलआउट हो गई। मेहमान टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह ने 2-2, जबकि उमेश यादव ने 1 शिकार किया।
0 Comments