Oops! 'वरमाला' के दौरान आदित्य नारायण का फट गया था पायजामा, जल्दबाजी में किया था यह काम





सिंगर और इंडियन आइडल होस्ट आदित्य नारायण ने हाल ही में गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल संग शादी की है। इसके अलावा इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ ने ब्वॉयफ्रेंड रोहनप्रीत सिंह संग शादी रचाई है। इस मौके को सेलिब्रेट करने के लिए शो ने ‘शादी स्पेशल’ एपिसोड रखा। स्टेज पर रोहनप्रीत सिंह, भारती और हर्ष लिंबाचिया और हिमेश रेशमिया की पत्नी सोनिया रेशमिया आए। शो के दौरान भारती और हर्ष ने आदित्य नारायण को लेकर एक खुलासा किया। 

उन्होंने बताया कि शादी की रस्मों के दौरान आदित्य का पायजामा फट गया था। वरमाला के दौरान जब आदित्य के एक दोस्त ने उन्हें गोद में उठाया तो उनका पायजामा फट गया था। इस वाक्य पर सभी काफी हंसे थे। सिर्फ यही नहीं, इसके बाद आदित्य ने अपने जिगरी दोस्त चिंकू का पायजामा पहना था, बाकी की शादी की रस्में उन्होंने वही पायजामा पहनकर कीं। 

इस पर आदित्य नारायण ने बताया कि यह वाक्य उनके लिए काफी अजीब था। बाद में उन्हें समझ आया कि दूल्हे को शादी के दौरान क्यों आरामदायक कपड़े पहनने की सलाह देते हैं। आदित्य कहते हैं कि जब वरमाला हो रही थी तो मेरे दोस्तों ने मुझे ऊपर उठाया, जिस दौरान मेरा पायजामा फट गया था। मेरे लिए यह काफी अजीब बात हुई थी। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूं? मैंने इसके बाद अपने मेकअप आर्टिस्ट का पायजामा पहना जो फिट नहीं आ रहा था। बाद में मेरा दोस्त चिंकू वहां आया, जिसने मुझे पायजामा ट्राई करने के लिए दिया। इत्तेफाक से उसका पायजामा एकदम ठीक आया। चिंकू के पायजामा में मैंने शादी की रस्में कीं। यह स्टोरी मेरी जिंदगी की सबसे अजीब स्टोरीज में शामिल रहेगी। 

Post a Comment

0 Comments