8 बच्चों के पिता को पड़ोसी की दूसरी पत्नी से था प्रेम, प्रेमिका के घर में गंडासे से हत्या, 2 महिलाओं समेत 3 गिरफ्तार









गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजेपुर गांव में शनिवार की देर रात अधेड़ बैजनाथ चौधरी की गंडासे से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या पड़ोस के शिव कुमार चौधरी के घर में की गई है। हत्या की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया है।


हत्या के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर कैंप किया हुआ है। मृतक बैजनाथ चौधरी के 8 बच्चे थे, जिनमें तीन लड़के और पांच लड़कियां हैं। दो लड़कियों की शादी नहीं हुई है। बाकी बच्चों की शादी हो चुकी है और उनके बच्चे भी हैं।


जादोपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश प्रसाद सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी शांति देवी ने थाने में 5 लोगों शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी, किरण देवी, भुनेश्वर यादव और हंसदेव यादव के खिलाफ जमीन विवाद में उसके पति की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिव कुमार चौधरी, फूलमती देवी और किरण देवी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा है। आरोप है कि बैजनाथ चौधरी के अपने पड़ोसी शिव कुमार चौधरी की दूसरी पत्नी किरण देवी के साथ अवैध संबंध थे। मौका-ए-वारदात से भी कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे प्रेम प्रसंग की पुष्टि होती है। बताया जाता है कि शिव कुमार चौधरी ने बैजनाथ को कई बार चेतावनी दी थी। बावजूद इसके बैजनाथ ने उसकी दूसरी पत्नी से संपर्क बनाए रखा। आरोप है कि शनिवार की रात भी वह शिव कुमार चौधरी के घर में घुस गया था।


सदर SDPIO नरेश पासवान ने बताया कि पुलिस हत्या की जांच कई एंगल से कर रही है। अनुसंधान के बाद शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments