अपने जन्म की तारीख से जानें, कैसे बीतेगा ये नया साल, बुध स्वामी होने से होगा ऐसा बड़ा काम







नई दिल्ली. आज से नए साल 2021 का आगाज हो गया है। भविष्य को लेकर सभी जानने को आतुर है। इस नए साल से ढेरों उम्मीदें हैं। बीता साल 2020 राहु का नंबर था और उस साल सभी लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरे विश्व को कोरोना महामारी के कारण बहुत सारे कष्ट सहने पड़े। आइए जानते हैं नया साल 2021 अंक ज्योतिष के आधार पर कैसा रहेगा। अंक ज्योतिष के आधार पर 2021 का अंक 5 होता है। 5 अंक बुध का स्वामी है। किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए यह साल बहुत ही शुभ रहेगा। ये साल सभी अंक वालों के लिए सफलताएं लेकर आ रहा है। जानते हैं किस अंक वाले को क्या सफलता मिलेगी और क्या उपाय करके इस साल को हम अच्छा बना सकते हैं।

नंबर-1

जिनका जन्म 1,10,19,28 तारीख़ को हुआ है उनका अंक 1 होता है और उनका स्वामी सूर्य है। सूर्य आपको नेतृत्व करने की क्षमता देता है। ईमानदार बनाता है दृढ़ निश्चय वाला होता है। इस साल आप में आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। ऊर्जा बहुत रहेगी और इस साल नंबर-1 अपना टारगेट और अपना गोल लेकर कार्य करें। अगर आप एजुकेशन इंडस्ट्री से हैं तो यह साल बहुत ही ऊंचाई पर लेकर जाएगा। मार्च के बाद शुभ समय है। नौकरी वालों के लिए भी यह साल शुभ है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आपने 2020 में वर्क फॉर होम किया है, उसका फायदा भी आपको मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए यह साल कड़ी मेहनत करने वाला है। व्यापारी पक्ष के लिए यह साल काफी कार्य करने वाला है। आपको लम्बा निवेश करना चाहिए इस साल के मध्य से ही व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है आपके लिए यह साल सूझबूझ से कार्य करने का है। महिलाओं के लिए यह साल बहुत ही शुभ रहेगा।

नंबर-2

जिनका जन्म 2,11,20,29 तारीख को हुआ है, उनका अंक 2 होता है। उनका स्वामी चंद्रमा होता है। दो नंबर वालों को प्रेम और सौंदर्य पसंद होता है। मिलनसार होते हैं और शर्मीले स्वभाव के होते हैं। विद्यार्थी पक्ष के लिए सफलता देता हुआ दिखाई दे रहा है। आपको परिश्रम पहले से ज़्यादा करना पड़ेगा विद्यार्थियों को विदेश की पढ़ाई भी शुभ रहेगीए जो व्यापारी भूमि व्यवसाय का कार्य कर रहे हैं उनके लिए साल बहुत ही शुभ है। इस साल अनुभव काम आएगा। पुराने नौकरी के मामलों का निराकरण होगा। महिलाओं के लिए भी उत्तम समय है। इस वर्ष कुल मिलाकर प्रगति स्थायित्व प्रसन्नता मिलेगी। बस आपको आलस त्यागना है। तुरंत निर्णय ना लें। इस साल आपको आध्यात्मिक मार्गदर्शन का अनुसरण करना चाहिए। अन्नदान करना चाहिए और मंत्रों का जाप करे।

नंबर-3

जिनका जन्म 3,12,21,30 तारीख को हुआ है। उनका अंक 3 होता है। तीन अंक का स्वामी बृहस्पति होता है। तीन अंक वालों में विवेकशीलता होती है और नेतृत्व करने की क्षमता होती है। तीन अंक वालो का स्वभाव होता है कि कोई भी कार्य आरंभ करने से पूर्व अपने विवेक का पूरा पूरा इस्तेमाल करते हैं। बृहस्पति को ग्रहों का गुरु माना जाता है। दूसरों को रास्ता दिखाना मूल प्रकृति होती है। इस साल तीन नंबर वालों को थोड़ी सावधानी रखनी होगी। सतर्कता रखनी होगी। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए सामान्य रहेगा। अप्रैल से समय शुभ रहा आ रहा है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। अव्यावहारिकता से परेशानी होगी। आवेश क्रोध ना दर्शाएं। परिश्रम से ही कार्य होगा। साल का अंत विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। स्वयं को स्थापित कर पाएंगे। महिलाओं के लिए यह साल स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। खान-पान पर ध्यान दें। नौकरी में प्रगति होगी। अगस्त में कुछ लाभ मिल सकता है। आपको पक्षियों को दाना डालना है और अपने इष्ट देवता की पूजा करें।

नंबर- 4

जिनका जन्म 4,13,22 तारीख को हुआ है, उनका अंक 4 होता है। यह अंक राहु ग्रह का अंक है। 4 अंक वाले कोई भी कार्य करते हैं तो बड़ी ही लगन से करते हैं। इनका व्यक्तित्व विरोधी व्यक्तित्व और सहिष्णुता दर्शाता है। 4 नंबर वालों की सोच अलग होती है। यह थोड़ा स्पष्ट बोलते हैं। यह साल 4 नंबर वालों के लिए मिलाजुला साल है। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह साल अच्छा रहेगा। विचारों में प्रगति होगी। काम में उत्साह रहेगा। महिलाओं के लिए साल अच्छा है। जिनके विवाह की बात चल रही है इस साल विवाह कार्य सम्भव है। वाद-विवाद से बचें। वातावरण के अनुरूप तैयार रहना होगा। व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से यह साल थोड़ा नुकसान देने वाला है। लम्बे समय के लिए निवेश करें। सट्टा बाजार से दूर रहें। विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल अच्छा नहीं है। पेट संबंधित परेशानियां रहेंगी। आपको इस साल सूर्य को जल चढ़ाना है। मेडिटेशन करना है और अपने इष्टदेव का जाप करना है।

नंबर- 5

जिनका जन्म 5,14,23 तारीख को हुआ है। उनका अंक 5 होता है। यह अंक बुध ग्रह का अंग है। इनकी विशेषता यह है कि ये लोग व्यवहार कुशल होते हैं और विश्वसनीयता के लिए जाने जाते हैं। हंसमुख स्वभाव के होते हैं। इनकी सफलता का सबसे बड़ा कारण ये है कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने की ठान लेने पर उसे प्राप्त करने का प्रयास करते हैं। 5 नंबर वालों के लिए साल खास है। उनके लिए प्रगति का साल है। विद्यार्थियों के लिए यह साल बहुत सारी उपलब्धियां लेकर आएगा। कोई भी प्रतियोगी की तैयारी कर सकते हैं। इस साल के मध्य में सफलता मिलेगी पर आपके गुणों के कारण ही आपको आपके सहयोगी सहयोग देंगे। थोड़ा वैचारिक तनाव उतार-चढ़ाव मानसिक असंतोष बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह साल व्यापारियों के लिए अच्छा है। कुछ नया काम या व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। कानूनी रुकावटों से राहत मिलेगी। पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए परिश्रम जितना करेंगे, उतना ही लाभ मिलेगा और भाग्य भी इस बार साथ देगा। अपने अधीनस्थों से काफी सतर्कता रखनी होगी। महिलाओं के लिए धीमी प्रगति करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पक्षियों को मूंग खिलाएं। गणेश जी की पूजा करें।

नंबर-6

जिनका जन्म 6,15,24 तारीख को हुआ है। उनका अंक 6 होता है। 6 अंक का स्वामी शुक्र ग्रह होता है। 6 अंक वालों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षित होता है। ये लोग कला और सौंदर्य प्रेमी होते हैं। विश्लेषण करें तो यह गीली मिट्टी की तरह होते है। इनको बचपन से लक्ष्य निर्धारित कर देना चाहिए तो ये उसी के अनुसार चलते हैं। साल विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा साबित होगा। आत्मविश्वास रहेगा। बस आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेना हो तो किसी भी स्थिति में सहनशीलता रखनी है। अवसर भी मिलेंगे। बड़ों का सहयोग भी मिलेगा। आप कोई भी कार्य को कल पर नहीं छोड़ें। आलस्य त्यागें। यह साल व्यापारियों के लिए अच्छा साबित होगा। अपना रुका हुआ पैसा आने की उम्मीद है। कानूनी विवादों से अटका धन मिलेगा। नौकरी वर्ग के लोगों के लिए यह साल अच्छी उम्मीद लेकर आएगा। आमदनी बढ़ेगी। स्वयं के परिश्रम मेहनत का लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिक सहयोग मिलेगा। महिलाओं के लिए साल बहुत ही अच्छा रहेगा। पारिवारिक निर्णय आपके पक्ष में रहेंगे। शुक्रवार को सफेद चीजों का दान करें। स्फ टिक की माला से मंत्रों का जाप करें।

नंबर-7

जिनका जन्म 7,16, 25 तारीख को हुआ है। उनका अंक 7 होता है। सात अंक वालों में दार्शनिकता और कल्पना का संगम होता है। सात अंक का ग्रह नपतून माना गया है। अंक ज्योतिष के अनुसार वरुण ग्रह की गणना की जाती है। 7 अंक वाले लोग सोच विचार करते हैं। अपने ये सोच के कारण बहुत बार गंभीर संकट में आ जाते हैं। इनके असफल होने का यह प्रमुख कारण है भावुकता सबसे बड़ी आपकी कमजोरी है। विधार्थी वर्ग के लिए यह साल थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विषयों का चयन सोच समझकर करें। स्थायित्व विषय में गंभीरता दें। व्यापारी वर्ग के लिए यह साल निवेश का है। अगर आप ज़मीन में निवेश करते हैं तो लाभ के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। आर्थिक मामलों में भी मदद मिलेगी। कार्य क्षमता बढ़ेगी। व्यापारियों का खर्चा बढ़ेगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए यह साल गहरा अनुभव प्रदान करेगा। बस कोई भी कार्य आपको कल पर नहीं डालना है। आय भी बढ़ेगी। प्रगति भी होगा। महिलाओं के लिए यह साल मिलाजुला रहेगा। विवाह में थोड़ी देरी हो सकती है। यह साल 7 नंबर वालों के लिए सामान्य रहेगा। सूर्या को नमस्कार और अन्न दान आप के लिए अच्छा रहेगा।

नंबर- 8

जिनका जन्म 8,17,26 तारीख़ को हुआ है, उनका अंक आठ होता है। 8 अंक वाले परिश्रमी, निरंतरता और रहस्यमयी होते हैं। इन्हें कठिनाइयों का सामना करने के बाद सफलता मिलती है। किसी भी कार्य को अधूरा नहीं छोड़ते है। इनके स्वभाव को समझने में थोड़ी कठिनाई होती है, ये धार्मिक होते हैं। अंक आठ वालों को इस साल बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। बिना वजह की चिंता हो सकती है। अति आत्मविश्वास से बचना है। बड़ों से वाद-विवाद हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छा है। उच्च शिक्षा अथवा शोध से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह साल शुभ परिणाम देगा। व्यापारी वर्ग को इस साल कठिनाइयों का सामना करने के बाद ही सफ लता मिलेगी। अगर व्यापार में साझेदारी है तो धोखा मिल सकता है। भावुकता में आकर व्यर्थ के खर्चों से बचें। दूसरों की मदद करना अच्छी बात है, परंतु अपने परिवार का भी सोचना अनिवार्य है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय थोड़ा ज्यादा मेहनत और ज्यादा समय देने का होगा। आपको हर परिस्थिति में नौकरी में रहना होगा। साल के अंत में नए अवसर आप से जुड़ेंग। ऋण लेना पड़ सकता है। महिलाओं के लिए यह साल ठीक ठाक है। साथी के साथ मतभेद से बचें। योग व ध्यान आपके लिए आवश्यक है। काली वस्तु का दान करें। गरीबों को कपड़े दान करें।

नंबर- 9

जिनका जन्म 9,18,27 तारीख को हुआ है। उनका अंक 9 होता है। 9 अंक का स्वामी मंगल होता है। 9 अंक वाले बहुमुखी प्रतिभा से संपन्न होते हैं। समाज के आगे अपने परिवार को कम समय और महत्व देते हैं। वर्तमान में जीते हैं और उदार ह्रदय के होते हैं। कार्य में साहसी होते हैं। यह साल विधार्थियों के लिए गिफ् लेकर आएगा। इस साल आय में वृद्धि होगी। विदेश में पढ़ाई के नये योग है। व्यापारियों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा होगा। नौकरी वर्ग के लोगों के लिए यह साल नई चुनौतियां लेकर आ रहा है। रचनात्मक ज्ञान की ओर ध्यान केंद्रित करना होगा। प्रेम संबंधों में तथा पारिवारिक रिश्तों में कमी आ सकती है। खर्चा ज्यादा होगा। यह साल महिलाओं के लिए अच्छा साबित होगा। अविवाहितों के विवाह के योग हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। यह साल नित नए लुभावने प्रयोजन लेकर आएगा। बंदरों को चने और केले खिलाएं। हनुमान चालीसा का पाठ करें और केसर का तिलक लगाएं।

Post a Comment

0 Comments