IPL 2021: महेंद्र सिंह धोनी के गली क्रिकेट वीडियो पर एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस ने ऐसे किया रिएक्ट





आईपीएल 2021 का आगाज आज मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मुकाबले के साथ हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वो गली क्रिकेट खेलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके इस वीडियो पर एबी डिविलियर्स और फाफ डू प्लेसिस ने रिएक्ट किया है। सीएसके आईपीएल 2021 में शनिवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे। सीएसके का मुकाबला 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। 

एक कंपनी के विज्ञापन में धोनी गली क्रिकेट मैच के दौरान गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो अपने प्रतिद्वंद्वी को आउट करने के लिए चाल चलते हैं।  एबी डिविलियर्स  ने इस पर रिएक्ट करते हुए उनसे अनुरोध किया कि वो गेंदबाजी को विकेटकीपिंग की जगह ज्यादा तवज्जो दें। डीविलियर्स ने ट्वीट किया निश्चित तौर पर आप विकेटकीपिंग की जगह गेंदबाजी करना पंसद कर रहे हैं। नई भूमिका।

 

सीएसके में धोनी के साथी फाफ डु प्लेसिस ने धोनी के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि हम कब आपकी बाइक को लेकर राइड पर जा रहे हैं। आपने वादा किया था। हम एक टीम है। 

इस बार आईपीएल भारत में हो रहा है। पिछले साल ये यूएई में खेला गया था। इस बार कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में नहीं खेल रही है। इस बार टूर्नामेंट छह अलग-अलग शहरों में हो रहा है।  इस बार ये मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, अहमदाबाद और पुणे में आयोजित किया जा रहा है। कोविड 19 की वजह से ये फैसले लिए गए हैं। 

Post a Comment

0 Comments