पहले मैच में RCB ने मारी बाजी, एबी डिविलियर्स ने जिताया हारा हुआ मैच




इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) 2021 के पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया है। बैंगलोर की तरफ से सबसे ज्यादा रन 48 रन एबी डिविलियर्स ने बनाए। उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 39 और कप्तान विराट कोहली ने 33 रन बनाए। इससे पहले सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन की 49 और सूर्यकुमार यादव की 31 की शानदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने 160 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था।

बैंगलोर की तरफ से मध्यम तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 27 रन देकर पांच विकेट झटके। पटेल ने पारी के आखिरी और 20वें ओवर में पहली चार गेंदों पर तीन बल्लेबाजों को आउट किया। उनसे पहले आज तक कोई भी गेंदबाज मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट लेने का कारनामा नहीं कर सका था। उन्होंने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण है।

MI vs RCB FULL UPDATES-

11:26 PM: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस मैच में दो विकेट से करीबी जीत दर्ज की है। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एबी डिविलियर्स(48) ने बनाए। 

11:22 PM: इस मैच में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। आखिर ओवर में एबी डिविलियर्स रन आउट हो गए हैं, जिससे आरसीबी के जीतने की उम्मीदों को झटका लगा है।

11:03 PM: आईपीएल का पहला मैच खेल रहे काइल जैमीसन गेंद से बेशक सफल रहे हों लेकिन बल्ले से कमाल नहीं दिखा सके। वे चार रन बनाकर रन आउट हो गए।

11:03 PM: मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को एक और सफलता दिलाते हुए डेन क्रिस्चियन को पवेलियन भेजा। यहां से बैंगलोर के जीतने की राह काफी मुश्किल हो गई है।

10:48 PM: मार्को जेनसन ने मैक्सवेल के बाद शाहबाज अहमद को आउट कर बैंगलोर टीम की कमर तोड़ दी है। इसी के साथ आरसीबी की आधी टीम वापस पवेलियन लौट गई है। टीम को यहां से अब एबी डिविलियर्स से उम्मीदें हैं।

10:46 PM: आईपीएल डेब्यू कर रहे मार्को जेनसन ने शानदार बॉलिंग करते हुए टिक कर खेल रहे ग्लेन मैक्सवेल को क्रिस लिन के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ बैंगलोर के चार विकेट गिर चुके हैं।

10:40 PM: मुंबई के सबसे भरोसेमंद गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टीम को अहम मौके पर विकेट दिलाते हुए आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। विराट ने 29 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली। 

10:33 PM: 12 ओवरों के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर 95-2 है। टीम को यहां से जीत के लिए 65 रनों की जरूरत है। क्रीज पर इस समय कप्तान विराट और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी मौजूद है।

10:18 PM: 9 ओवरों की समाप्ति पर बैंगलोर का स्कोर 69-2 है। टीम को यहां से जीत के लिए 66 गेंदों पर 91 रनों की जरूरत है। इस समय कप्तान विराट कोहली 28 और ग्लेन मैक्सवेल 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

10:04 PM: पावरप्ले की आखिरी गेंद पर बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार को न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड कर दिया। रजत अपनी पारी में मात्र 8 रन ही बना सके।

9:56 PM: 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। उन्हें क्रुणाल पांड्या ने पवेलियन की राह दिखाई। 

9:54 PM: 4 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर बिना विकेट गंवाए 35 रन है। विराट कोहली 18 और वॉशिंगटन सुंदर 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:35 PM: आरसीबी की पारी शुरू हो गई है। विराट कोहली और वाशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। मुंबई की तरफ से ट्रेंट बोल्ट की बॉलिंग की शुरुआत की है।

09:22 PM: मुंबई ने बैंगलोर के सामने जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्य रखा है। बैंगलोर की तरफ से हर्शल पटेल ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके हैं।

09:17 PM: तेज गेंदबाज हर्शल पटेल ने मुंबई की पारी के आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड और मारको जेंसन को पवेलियन की राह दिखाई। यह उनका इस पारी का पांचवां विकेट था।

09:10 PM: मुंबई इंडियंस ने 19वें ओवर में 150 रनों का आंकड़ा पार किया। टीम का यहां से लक्ष्य स्कोर काे 170 के पार पहुंचाने पर होगा। 

09:05 PM: डिफेंडिंग चैम्पियन मुंबई इंडियंस के विकेट के गिरने का सिलसिला जारी है। टीम ने 18वें ओवर में ईशान किशन का विकेट गंवाया। इसी के साथ मुंबई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है।

08:50 PM: 16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 135-4 है। क्रीज पर ईशान किशन और कीरोन पोलार्ड मौजूद हैं। 

08:36 PM: मुंबई की तरफ से पहला मैच खेलने उतरे क्रिस लिन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 49 रन बनाए। वे एक रन से अपनी फिफ्टी से चूक गए। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 105-3 है।

08:27 PM: तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने टीम को बड़ी सफलता दिलाते हुए तेज बल्लेबाजी कर रहे सूर्यकुमार यादव को पवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 23 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली।

08:22 PM: 10 ओवरों की समाप्ति पर मुंबई का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन अपनी फिफ्टी के बेहद नजदीक हैं। उनके बल्ले से अब तक 3 चौके और 3 छक्के निकल चुके हैं।

08:03 PM: मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 के पार हो गया है। इस समय क्रीज पर क्रिस लिन और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी खेल रही है। इस दौरान लिन काफी तेज बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:52 PM: मुंबई इंडियंस को कप्तान रोहित शर्मा के रूप में पहला झटका लगा है। राेहित चौथे ओवर में रनआउट हो गए हैं। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 19 रनों की पारी खेली, जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल था। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 24-1 है। 

07:30 PM: दोनों टीमों के बीच मैच शुरू हो गया है। रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं। बैंगलोर की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज फेंक रहे हैं।

07:10 PM: यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह, क्रिस लिन, हार्दिक पांड्या, जयंत यादव, क्रुणाल पांड्या, ट्रेंट बोल्ट, मार्को यानसन, ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज, रजत पाटीदार, डैन क्रिस्टियन, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन और शाहबाज अहमद।

07:00 PM: इस मैच में रोहित शर्मा के साथ क्रिस लिन ओपनिंग करने उतरेंगे। क्रिस लिन इस मैच के साथ मुंबई इंडियंस की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।

07:00 PM: इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

Post a Comment

0 Comments