टीवी पर्दे के टॉप 5 कॉमेडियन कलाकार जिनकी कमाई जानकर रह जाओगे हैरान


आज टीवी पर कॉमेडी करने वाले एक्टर्स अपनी एक अलग ही पहचान बना चुके है। इनका हर एक एपिसोड दर्शको को बहुत ही पसंद आता है। आपको बता दे की इनकी कमाई बॉलीवुड के स्टार्स से कम नहीं होती है। हाल में आई फ़ोर्ब्स की लिस्ट में इनमें से कुछ टॉप 100 में अपना नाम शामिल करने में कामयाब हुए हैं। ये आज कल टीवी शोज, अवार्ड फंक्शन, और भी कई जगह शो को होस्ट करते नज़र आ जाते हैं।आइये आपको बताते हैं ये शो को होस्ट करने के कितनी फीस लेते हैं..

कपिल शर्मा-


टीवी कॉमेडी शो से पहचान बनाने वाले कपिल शर्मा आज बड़े ब्रांड बन चुके हैं। कपिल शर्मा एक शो के लिए 70 से 80 लाख रुपये चार्ज करते हैं। फ़ोर्ब्स के मुताबिक कपिल का स्थान 11वें नंबर हैं।

कृष्णा अभिषेक-


टीवी शोज पर नाम कमाने वाले ये दूसरे कलाकार हैं। ये एक शो के लिए 35-40 लाख रुपये लेते हैं। कृष्णा ने अभी तक बहुत सारे टीवी शोज़ और इवेंट्स होस्ट किये हैं।

भारती-


भारती सिंह टीवी पर पहली महिला कॉमेडियन हैं जिन्होंने दिखाया कि महिलायें भी इस फील्ड में किसी से कम नहीं हैं। नच बलिये 8 में भारती सबसे हाई पेड सेलेब थीं। भारती एक शो के लिए 25-30 लाख रुपये लेती हैं।

सुनील ग्रोवर-


टीवी पर गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी नाम से मशहूर सुनील ग्रोवर ने अभी तक बहुत नाम कमाया है। वैसे तो सुनील ने कई शोज और अवार्ड फंक्शन को होस्ट किया है। सुनील एक शो के लिए 15-16 लाख रुपये लेते हैं।

सिद्धार्थ सागर-


टीवी शोज पर मौसी का किरदार निभाने वाले इस एक्टर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इन्होंने भी कई शोज को होस्ट किया है. सिद्धार्थ एक शो के लिए 12-14 लाख रूपए लेते हैं।अभी तक सिद्धार्थ ने शो ‘कॉमेडी के फटके’,’कॉमेडी सर्कस’ और कॉमेडी नाइट्स लाइव जैसे कई शोज़ में नज़र आ चुके है।

Post a Comment

0 Comments