ये है क्रिस गेल का महल जैसा बंगला, देखें नजरें रुक जाएगी

क्रिकेटर्स और स्टार्स अपनी आलिशान लाइफ के लिए दुनिया भर में जाने जाते है। इनके पास आलिशान घर और कार वजह से अक्सर चर्चा में बने रहते है। आज हम आपको दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल के महल जैसे घर के बारे में बताने जा रहे है। क्रिस गेल वैसे तो अपनी मस्ती भरे अंदाज के लिए दुनियाभर में जाने जाते है।




उन्हें लेट नाईट पार्टी और मस्ती करना काफी अच्छा लगता है। गेल का बंगला किसी महल से कम नहीं है। उनके आलिशान घर में स्विमिंग पूल से लेकर हर एक वो चीज़ है जो उनको चाहिए।




गेल ने अपने बंगले का नाम CG333 रखा है। इसका एड्रेस सीजी 333 मेंशन- सेंट एंड्रयू, जमैका है। गेल के इस बंगले की कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा है। गेल अपने बंगले पर खूब मस्ती करते हैं और अक्सर मैच जीतने के बाद यहां पार्टी करते हैं। गेल ने अपने बंगले में एक स्ट्रिप क्लब भी बना रखा है। इस बात को गेल ने एक इंटरव्यू में खुद स्वीकार किया था। गेल ने इंटरव्यू में कहा था कि यदि किसी क्रिकेटर के घर में ‘स्ट्रिप क्लब’ नहीं, तो वो क्रिकेटर नहीं।




इसके अलावा गेल के बेडरूम की छत कांच की है जो दिन होने पर सूरज की किरणें सीधे आती है। वहीं रात होने पर एक शानदार जगमगाते तारे नजर आते है। अगर कार की बात करें तो गेल के पास मर्सिडीज और लैंड क्रूजर कारें और हार्ले डेविसन बाइक भी है।






Post a Comment

0 Comments