Rishi Kapoor की अंतिम यात्रा के वक्त Alia Bhatt ने किया था इस शख्स को फोन, लगातार कर रही थी बात


 दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) हमारे बीच नहीं रहे। उनका इंतकाल आज सुबह ही मुंबई स्थित एचएन अस्पताल में हुआ। इसके बाद मुंबई के चंदनवाड़ी शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुश्किल की इस घड़ी में अदाकारा आलिया भट्ट (Alia Bhatt) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के परिवार के साथ मजबूत पिलर की तरह खड़ी दिखाई दीं। सामने आई ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा की फोटोज में आलिया भट्ट फोन को इस अंदाज में लिए पकड़े हुए दिखाई दीं कि वो किसी से बात कर रही हो। क्या आप जानते हैं कि इस वक्त अदाकारा किसके साथ बात कर रही थी।


दरअसल, इस दौरान अदाकारा पूरे वक्त रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी (Riddhima Kapoor Sahani) के साथ संपर्क में थी। रिद्धिमा कपूर के साथ बात करते वक्त आलिया भट्ट खुद भी टूट गई थी और फफक कर रो पड़ी थी। ये फोटोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है। आलिया भट्ट इस दौरान वीडियो कॉल के जरिए रिद्धिमा कपूर के साथ बनी रही थी। जबकि नीतू कपूर खुद को संभालने की कोशिश करती दिखी। तो दूसरी ओर, रणबीर कपूर चुपचाप मौन खड़े हुए दिखाई दिए थे।

रिद्धिमा कपूर नहीं पहुंच पाईं मुंबई

बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी दिल्ली में रहती हैं। देश में लगे लॉकडाउन के चलते वो अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाईं है। हालांकि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मूमवेंट पास हासिल कर लिया था। लेकिन लगातार हो रही देर के चलते रिद्धिमा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए मुंबई नहीं पहुंच पाई। अब वो संभवत 1 मई को मुंबई पहुंच पाएगी। उन्होंने चार्टेड प्लेन के जरिए पहुंचने की कोशिश भी की थी लेकिन डीजीसीए से उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। जिसके चलते अब वो कार के रास्ते मुंबई पहुंचेगी। कहा जा रहा है कि वो 1 मई को मुंबई पहुंचेगी।

Post a Comment

0 Comments