फिट दिखने वाले इन 7 अभिनेताओं के चेहरे पर दिखने लगा है उम्र का असर, अब दिखने लगे बूढ़े

बॉलीवुड में ऐसे कई सुपर स्टार है जिन्होंने अपने लुक से लाखो लडकियों को अपना दीवाना बना रखा है लेकिन समय के साथ साथ इन सितारों का लुक धीरे धीरे बदलता जा रहे है, आप बहुत से सितारों की उम्र दिखाई देने लगी है इनकी फिल्में महीनों सालों में एक दो बार आती है। और वह हर बार बदले बदले नजर आते हैं। आज हम आप को दिखाते हैं, बॉलीवुड सितारों की ऐसे ही तस्वीरें।




7) सुनील शेट्टी - सुनील शेट्टी बॉलीवुड के बड़े एक्शन अभिनेता हैं। इन्होंने अकेले अपने दम पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। फिलहाल सुनील शेट्टी की उम्र 58 वर्ष हो चुकी है। वैसे तो काफी फिट हैं लेकिन उनकी उम्र छिप नहीं पाती है और उनके सफ़ेद बाल भी आ चुके हैं। आप इनकी ये फोटो देखकर इनकी उम्र का अंदाजा लगा सकते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील शेट्टी की पिछली फिल्म दरबार बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।




6) सलमान खान - सलमान खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। इन्होंने अपने कैरियर में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। सलमान खान को बॉलीवुड में शानदार अभिनय करने के साथ-साथ अपनी दरियदिली के लिए भी जाना जाता है। फिलहाल सलमान खान 50 साल से अधिक उम्र के हो चुके हैं। उनके चेहरे पर झुर्रियां आ गई है। तस्वीर में आप खुद देख सकते हैं कि वह कैसे लग रहे हैं। काम की बात करें तो सलमान खान की पिछली फिल्म दबंग 3 बॉक्स ऑफिस पर एवरेज साबित हुई थी।




5) अजय देवगन - बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन फिलहाल हिट फिल्मों की झड़ी लगा रहे हैं। अजय देवगन वर्तमान समय के बड़े सुपरस्टार हैं। अजय देवगन को बॉलीवुड का एक्शन किंग भी कहा जाता है। अजय देवगन भी 50 से अधिक वर्ष के हो चुके हैं। और उन्होंने आज भी गज़ब की बॉडी बना रखी हैं। लेकिन अजय देवगन की उम्र उनके चेहरे से अब नज़र आने लगी है, उनके भी सफ़ेद बाल आने लगे हैं।




4) शाहरुख खान - बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख़ खान का भी अपना ही एक अलग अंदाज़ है जो उनके फैन्स को बहुत पसंद है लेकिन अब पहले की तरह शाहरुख़ खान का लुक नही रहा है है किंग खान भी 54 साल के हो चुके है और अब तो उनकी भी उम्र नजर आने लगी है, फोटो में आप साफ देख सकते है की किंग अब बड़ा होता जा रहा है।




3) सनी देओल - बॉलीवुड के एक्शन हीरो अभिनेता सनी देओल की उम्र 63 साल हो गई है, वैसे तो इन सभी एक्टरों से बड़े हैं लेकिन वो आज भी फिट दिखते हैं। सनी देओल के अब दाढ़ी पर भी सफ़ेद बाल नज़र आने लगे हैं लेकिन आज भी सनी उतने ही दमदार दिखाई देते हैं जितने पहले थे।




2) आमिर खान - आमिर खान बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं। आमिर को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने अपने अभिनय के दम पर कई फिल्मों को ब्लॉकबस्टर करवाया है। आमिर खान की उम्र 55 वर्ष हो चुकी है। आपको बता दें कि आमिर खान ने सुपरहिट फिल्म दंगल में जवान बेटियों के पिता का रोल निभाया था। दरअसल, फिल्म में आमिर ने जो किरदार निभाया था उसमें उनकी असली उम्र नज़र आ रही थी। वाकई अब वो बूढ़े दिखने लगे हैं।




1) अक्षय कुमार - अक्षय कुमार बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सुपरस्टार हैं। इन्हें बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। पिछले कई सालों से अक्षय कुमार लगातार हिट फिल्में दे रहे हैं। इन्हें बॉलीवुड का सबसे बिजी अभिनेता भी कहा जाता है। अक्षय कुमार भी अब 52 साल के हो चुके हैं, उनकी भी दाढ़ी के बाल सफ़ेद नज़र आने लगे हैं। लेकिन आज भी अक्षय कुमार भी बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक माने जाते हैं।


Post a Comment

0 Comments