पहली बार समंदर किनारे विद्या बालन का दिखा ऐसा लुक, Photos देख खुश हुए फैंस


बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन काफी लंबे समय के बाद सुर्खियों में शुमार हुई हैं। हालांकि वह किसी फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपने बोल्ड अंदाज के जरिए। हाल ही में विद्या बालन ने सोशल अकाउंट पर अपनी कुछ दिलकश तस्वीरें शेयर की हैं। डर्टी पिक्चर एक्ट्रेस इन दिनों गर्मियों से राहत पाने के लिए बाली के खूबसूरत बीच पहुंची हैं। जहां पर ठंडी हवा और उमड़ते बादलों के बीच वह खूब मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।

समंदर के बीच गोते लगातीं विद्या काफी हॉट लुक में दिख रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। पिछले दिनों विद्या को लेकर कहा जा रहा था कि वह जयललिता की बायोपिक में लीड भूमिका निभाएंगी लेकिन अब ये रोल कंगना की झोली में चला गया।

ऐसे में विद्या अपने खाली समय को एंजॉय करने के साथ-साथ फैंस से लाइव वीडियो चैट भी कर रही हैं। आइए डालते हैं विद्या के बोल्ड अंदाज पर एक नजर।

विद्या बालन द्वारा शेयर की गई इन फोटोज पर काफी सारे लाइक और कमेंट्स आ चुके हैं। फोटोज को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इससे पहले भी विद्या बालन अपने पहली फिल्म परिणीता के कुछ वीडियोज भी शेयर कर चुकी हैं।

इसके अवाला विद्या बालन के कई फोटोशूट के वीडियो भी आपको यूट्यूब पर देखने को मिल जाएंगे। जो अक्सर ही वायरल होते रहते हैं। ऐसे ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया काफी कोहराम मचाया था।

इस वीडियो में विद्या बालन रेड कलर के ब्लाउज, माथे में रेड बिंदी काफी हॉट अंदाज में फोटोशूट करवाती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया गया था। इसके साथ ही विद्या बालन अपनी फिल्मों और निजी पलों के बारे में भी कई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इसी वजह से उनके फ्रेंड्स और फैन्स उनको काफी फॉलो करते हैं। विद्या बालन को सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलो करते हैं।

इसके साथ ही विद्या बालन अपनी फिल्मों और निजी पलों के बारे में भी कई जानकारी शेयर करती रहती हैं। इसी वजह से उनके फ्रेंड्स और फैन्स उनको काफी फॉलो करते हैं। विद्या बालन को सोशल मीडिया पर 2 मिलियन से ज्यादा फैन फॉलो करते हैं।

Post a Comment

0 Comments