विजय माल्या ने भारत लाए जाने की खबर को नकारा, मीडिया पर साधा निशाना, कहा- ये लोग क्या...



विजय माल्या ने खुद इन बातों पर विराम लगा दिया है।


नई दिल्ली। शराब कारोबारी और भगोड़े किंगफिशर के मालिक विजय माल्या के किसी भी समय भारत आने की खबरें बुधवार रात को हर मीडिया पर छाई रहीं। एक टीवी चैनल ने तो यहां तक दावा किया कि माल्या भारत आने के लिए विमान में बैठ गया है। हालांकि विजय माल्या ने खुद इन बातों पर विराम लगा दिया है।


माल्या ने ऐसी मीडिया रिपोर्ट्स पर कहा कि उन्हें (मीडिया) खुद पता होगा कि वे क्या बोल रहे हैं। इससे पहले बुधवार शाम तक खबरें थीं कि माल्या को लेकर अधिकारी कभी भी भारत पहुंच सकते हैं। कहा जा रहा था कि उन्हें मुंबई की ऑर्थर जेल में रखा जाएगा। कहा जा रहा था कि सीबीआई और ईडी के लोग रात-रात में ही उन्हें लेकर आ सकते हैं।

माल्या के निजी सहायक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि वह अपने प्रत्यर्पण से संबंधित किसी भी घटनाक्रम से अनजान हैं। उन्होंने बुधवार देर रात कहा-मुझे आज रात उनके वापस जाने की कोई जानकारी नहीं है।"


बुटीक लॉ से माल्या के वकील, आनंद डोबे ने कॉल से नहीं लिया। यह पूछे जाने पर कि क्या बुधवार रात को मीडिया में आई खबरों को सही बताया गया था, माल्या ने व्हाट्सएप संदेश में कहा- "केवल वो लोग ही जानते हैं कि वो क्या कहते हैं!"


वहीं, इसका लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने भी खंडन किया है। वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि 64 वर्षीय भगोड़े काराबोरी को लंदन से भारत नहीं लाया जाएगा और न ही ऐसा जल्दी ही होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी उसके प्रत्यर्पण की कोई गुंजाइश नहीं है। मीडिया ने सीबीआई के पुराने बयानों के अनुसार खबरें प्रकाशित की। परिस्थिति नहीं बदली हैं। इसमें अभी समय लगेगा।


माल्या के भारत आने में देरी की एक वजह गृह सचिव प्रीती पटेल द्वारा कानूनी कारणों की वजह से प्रत्यर्पण पर हस्ताक्षर न करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि अटकलें हैं कि वह शरण के लिए आवेदन कर सकता है और ब्रिटेन की अदालत में अभी उसके खिलाफ कुछ मामले लंबित हैं।


Post a Comment

0 Comments