22 साल की एक लड़की ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी को झुकाया, बदलना पड़ गया “fair and lovely” का नाम!!


5 जुलाई,मुंबई।हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी ने अपने फेमस ब्रैंड फेयर एंड लवली से फेयर शब्द को हटाने का फैसला लिया है।बता दें कि फेयर एंड लवली भारत में लोकप्रिय और काफी यूज किया जाने वाला ब्रैंड है। हिंदुस्तान यूनीलीवर कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि फेयर एंड लवली को लेकर उस पर पहले भी आरोप लगते रहे हैं कि वह दुराग्रह और भेदभाव पैदा करती है।यही वजह है कि अब कंपनी ने फेयर एंड लवली के नाम बदलने जैसा बड़ा कदम उठाया है। बता दें कि फेयर एंड लवली से फेयर शब्द यूं ही नहीं हटा है, बल्कि इसके पीछे मुंबई की रहने वाली चंदना हीरन का बड़ा हाथ बताया जा रहा है।

क्या कुछ कहा चंदना इस बारे ने देखे वीडियो में:

दरअसल, 22 वर्षीय चंदना हीरन चार्टर्ड अकाउंटेंसी की अंतिम वर्ष की छात्रा है।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चंदना ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के खिलाफ ऑनलाइन याचिका दायर की। चंदना के इस अभियान को लोगों का भरपूर समर्थन मिला, देश भर के हजारों लोगों ने चंदना के इस अभियान को अपनी स्वीकृति दी।

चंदना ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया है, जिन लोगों ने उनके याचिका को समर्थन दिया।


Post a Comment

0 Comments