3 स्टेप में पाएं एकदम चमकती और मुलायम त्वचा, एक बार जरूर अजमाएं ये देशी नुस्खा

 



खूबसूरत दिखना हर किसी की चाहत होती है और लोग उसके लिए न जाने क्या क्या करते हैं लेकिन फिर भी संतुष्ट नहीं हो पाते हैं लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा कारगर उपाय लेकर आए हैं जो आपकी त्वचा का चमकदार बनाने के साथ-साथ खूबसूरती भी बढाएगा।

 

फर्स्ट स्टेप

सबसे पहले आप दो चम्मच एलोवेरा जैल और एक चम्मच ग्लिसरीन लें और इन्हें आपस में अच्छी तरह मिक्स कर लें अब सबसे पहले इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाते हुए मसाज करें 10 मिनट की मसाज के बाद चेहरे को सामान्य पानी से धो लें और किसी मुलायम कपड़े से पोंछ लें।

 

सेकेंड स्टेप

अब एक दूसरे बॉउल में कच्चा दूध, कुछ बूंद नींबू का रस चावल का आटा और थोडा एलोवेरा जैल मिक्स कर लें और इस मिश्रण को अच्छे से अपने चहरे पर लगाएं और थोडी देर बाद इसको धो कर गर्म पानी से भाप लें।

 

फाइनल स्टेप

इस स्टेप में आप एक चम्मच में शहद लें और एक विटामिन ई की गोली इसमें अच्छे से मिलाएं आप इसमें थोडा एलोवेरा जेल भी मिला सकते हैं। अब इस मिश्रण से अपने चेहरे पर अच्छे से मालिश करें कम से कम 10 मिनट तक अब आप अपने चहरे को सामान्य पानी से धो लें और किसी मुलायम कपड़े से पोंछें। अब आप एक दम चमकती हुए मुलायम त्वचा पाएंगे। आप इस विधि को सप्ताह में एक बार जरूर अजमाएं आपको फर्क जरूर दिखेगा।

 


Post a Comment

0 Comments