6,000एमएएच बैटरी वाला यह सस्ता फोन 28 जुलाई को होगा लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स आई सामने



Realme ने कुछ दिनों पहले ही भारतीय बाजार में अपना सस्ता स्मार्टफोन Realme C11 लॉन्च किया है जिसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये है। यह फोन इंडिया में अभी तक सिर्फ एक बार ही फ्लैश सेल में उपलब्ध हुआ है और उस सेल में रियलमी सी11 की 1.5 लाख से भी अधिक यूनिट बिकी है। पहली सेल के देखकर माना जा सकता है कि Realme C11 को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर इसी सीरीज़ से जुड़ी खबर आ रही है कि रियलमी बेहद जल्द एक और नया फोन Realme C15 नाम के साथ टेक मंच पर पेश करने जा रही है।

Realme C15 को इंडिया नहीं बल्कि इंडोनेशिया में लॉन्च किया जाएगा और खबर है कि यह फोन आने वाली 28 जुलाई को ही टेक मंच पर दस्तक दे देगा। रियलमी सी15 के बाजार में आने से पहले ही इस फोन से जुड़ा बड़ा लीक सामने आया है जिसमें फोन की फोटोज़ को शेयर किया गया है। ईमेज सामने आने से न सिर्फ फोन की लुक और डिजाईन की जानकारी मिली है बल्कि साथ ही Realme C15 की स्पेसिफिकेशन्स भी लॉन्च से पहले ही सामने आ गई है।

Realme C15

रियलमी सी15 की बात करें तो यह फोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर पेश किया जाएगा। फोटो में ​डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस दिखाए हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा चिन पार्ट दिया गया है। Realme C15 के बैक पैनल पर क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो उपरी बाईं ओर स्कावयर शेप में स्थित है। इस सेटअप के ठीक नीचे फ्लैश लाईट लगी है। ​बैक पैनल पर ही बीच में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 

Realme C15 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो लीक के अनुसार यह फोन एंडरॉयड 10 ओएस के साथ मीडियाटेक के हीलियो जी35 चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इंडिया में लॉन्च हुआ Realme C11 भी इसी चिपसेट पर प्रोसेस करता है। लीक के अनुसार यह फोन दो वेरिएंट्स में लॉन्च होगा जिनमें 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी मैमोरी दी जाएगी।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Realme C15 क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करेगा जिसमें प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ ही फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का ही डेफ्थ सेंसर देखने को मिल सकता है। लीक की मानें तो यह रियलमी फोन 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करेगा। 

Realme C15 को लेकर कहा जा रहा है कि यह रियलमी का पहला स्मार्टफोन होगा जो 6,000एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही रियलमी सी15 में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार यह फोन Marine Blue और Seagull Grey दो कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। बहरहाल Realme C15 की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के लिए 28 जुलाई का इंतजार किया जा रहा है।

रियलमी सी15 स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंसआठ कोर, 2.3 गीगाहर्ट्जमीडियाटेक हेलियो जी353 जीबी रैमडिसप्ले6.52 इंच (16.56 सेमी)269 पीपीआई, आईपीएस एलसीडीकैमरा13 + 5 + 2 + 2 एमपी क्वाड प्राइमरी कैमराएलईडी फ्लैश8 एमपी फ्रंट कैमराबैटरी6000 एमएएचफास्ट चार्जिंगनॉन रिमूवेबल

रियलमी सी15 प्राइस, लॉन्च की तारीख

एक्सपेक्टेड प्राइस:रु. 9,999रिलीज की तारीख:July 28, 2020 (अनौपचारिक)वेरियंट:3 जीबी रैम / 64 जीबी इंटरनल स्टोरेजफोन की स्थिति:आने वाला है

Post a Comment

0 Comments