रेलवे में इन पदों पर है नौकरी का मौका, इस तारीख से पहले करें आवेदन


Railway Recruitment 2020: पश्चिम रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न विभागों में जूनियर तकनीकी सहायक (JTA) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 अगस्त, 2020 को या उससे पहले rrc-wr.com पर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती अभियान JTA के 41 रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है. जिसमें से 19 रिक्तियां जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (वर्क्स), 12 जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (इलेक्ट) और 10 जूनियर टेक्निकल एसोसिएट (टेली / एस एंड टी) के लिए हैं.

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ ओबीसी/ महिला/ अल्पसंख्यक/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 250 रुपये है.

Railway Recruitment 2020:  आयु सीमा



1. यूआर: 18-33
2. ओबीसी: 18-36
3. एससी/ एसटी: 18-38

अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है.


Railway Recruitment 2020:  ऐसे करें आवेदन 
1. आवेदन करने के ल‍िये उम्‍मीदवारों को आध‍िकार‍िक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाना होगा.
2. होमपेज पर द‍िये गए ल‍िंक “Engagement of Jr. Technical Associate (Works / Electrical /Telecom / S&T) on Contract Basis in Survey & Construction Department” पर क्‍ल‍िक करें.
3. क्‍ल‍िक करते ही एक नया पेज खुलेगा.
4. अगर आप नये यूजर हैं तो आपको पहले रज‍िस्‍टर करना होगा. रज‍िस्‍टर करने के ल‍िये उम्‍मीदवार को रज‍िस्‍ट्रेशन ल‍िंक पर जाना होगा और वहां जरूरी व‍िवरण के साथ रज‍िस्‍टर करना होगा.
5. ऐसा करने के बाद आपकी रज‍िस्‍ट्रेशन आईडी बन जाएगी. अब आप लॉग इन पेज पर जाएं.
6. अपने जरूरी व‍िवरण के साथ लॉगइन करें.
7. लॉगइन करने के बाद एप्‍ल‍िकेशन फॉर्म स्‍क्रीन पर आ जाएगा. फॉर्म में जरूरी व‍िवरण भरें.
8. इसके बाद एप्‍ल‍िकेशन फीस जमा करें.
9. फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्र‍िंटआउट लें भव‍िष्‍य की आवश्‍यकताओं को देखते हुए.

Post a Comment

0 Comments