शादी हर लड़की का सपना होता है, हर लड़की उस सपने के साथ अपनी जिंदगी के 20-25 वर्ष बिताती है तब जा कर यह दिन आता है। बेटी को शादी के बाद अपना खुद का घर छोड़ कर दूसरे घर मे जाना होता है। उसके मन मे ढेर सारी उलझन होती है की कैसा होगा उसका नया घर, नया परिवार उसका पति। उसके मन मे उलझन तो होती है मगर खुशी भी होती है। शादी से पहले कई रस्म अदा की जाती है जैसे हल्दी, तिलक आदि। मगर यहाँ एक शादी मे कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर हर किसी का सिर शर्म से झुक जाएगा।
असल मे उत्तर प्रदेश के कानपुर मे शादी से ठीक पहले दुल्हन के साथ ऐसी घटना घटी जिसकी शायद ही किसी को उम्मीद थी। असल मे शादी से पहले लड़के पक्ष ने अफवाह के चलते दुल्हन को कपड़े उतारने पर मजबूर किया गया, वह भी परिवार के सामने। यह सब मात्र इस बात की पुष्टि के लिए किया गया कि क्या लड़की को चर्म रोग है जिसे सफ़ेद दाग भी कहते हैं। किसी ने ऐसी अफवाह यहां फ़ैला दी थी जिसके वजह से लड़के के परिवार ने लड़की के कपडे उतरवा दिए।
आपको बता दे की कानपुर का रहने वाला लड़का जय हिंद और उत्तर प्रदेश के ही महोबा जिले की रहने वाली लड़की तीजा से शादी करने वाला था, सब कुछ बहुत अच्छे से चल रहा था लेकिन अचानक जब रिश्तेदारों ने बताया कि तीजा के शरीर पर सफेद दाग हैं तो लड़का शादी से करने से पीछे हटने लगा। इस बात को जानकारी होने पर लड़के के परिवार वालो ने भी शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद तो दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और मामला शादी के मंडप से पुलिस तक जा पहुंचा। पुलिस भी वहाँ लाचार सी नजर आयी फिर पुलिस ने पंचायत बुलाकर दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गो की सलाह से मामला सुलझाया।
दोनों पक्षों के बड़े बुजुर्गों की पंचायत ने काफी बात विचार करते हुए फैसला किया कि शादी तब ही संपन्न होगी जब इस बात की पुष्टि हो जाएगी कि लड़की के शरीर पर दाग नहीं है। जिसके बाद थाने के ही एक कमरे में लड़की को दूल्हे की महिला रिश्तेदारों के सामने कपडे उतारने पड़े। जिसके बाद इस बात हो पुष्टि हो गई कि लड़की के शरीर पर कोई दाग नहीं है। तब जाकर मामला कुछ शांत हुआ और बाद मे दूल्हे के पिता ने माफी भी मांगी और फिर जाकर यह शादी संपन्न हुई।
0 Comments