मोबाइल पैटर्न का पासवर्ड भूल जाने पर अपनाएं यह आसान सा तरीका

आज एंड्रॉइड मोबाइल का उपयोग ना सिर्फ देश में बल्कि दुनियाभर में किया जा रहा है और अब यह स्मार्टफोन हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग बन चुका है, जिसकी वजह से हमारा अधिकांश काम आसानी से हो जाता है। हालांकि कुछ लोग इसका इस्तेमाल केवल कॉलिंग के लिए करते हैं।


जबकि कुछ इसका उपयोग बैंक से लेकर मनोरंजन तक और अपनी पढ़ाई करने के लिए करते हैं। ऐसी स्थिति में आपका स्मार्टफोन किसी वजह से अचानक लॉक हो जाए और आपको जरूरत पड जाए तो आप क्या करोगे, तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही ट्रिक्स बताने जा रहे हैं।

जिसकी मदद से आप अपने स्मार्टफोन को बडी ही आसानी से अनलॉक कर सकते हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इस प्रकार से आप अपने मोबाइल को बडी आसानी से अनलॉक कर सकते हैं, लेकिन याद रहे कि फ़ैक्टरी को रीसेट करने के बाद आपके फ़ोन का सभी डेटा समाप्त हो जाता है।

इसलिए पहले आप सुनिश्चित करें कि आपने अपना डेटा का बैकअप कर लिया है या नहीं। फ़ैक्टरी को रीसेट करने के लिए सबसे पहले फ़ोन और फिर ऊपरी वॉल्यूम बटन को बंद कर होम बटन और पावर बटन को एक साथ दबाएं।

इसके अब स्क्रीन पर आपको कुछ विकल्प दिखाई देने लगे होंगे, इनमें से एक विकल्प वाइप डाटा या फैक्ट्री रीसेट पर क्लिक करके आपको फोन को रिबूट करना है, इस प्रकार से आपका फोन अनलॉक हो जाएगा।

इसके अलावा यदि आप पैटर्न भूल गए हैं, तो फॉरगेट पैटर्न पर क्लिक करें फिर जी-मेल या Google खाता पूर्ण विवरण दर्ज करने के बाद आपको एक ई-मेल प्राप्त होगा, जिसकी मदद से आप एक नया पैटर्न बना सकते हैं।


Post a Comment

0 Comments