Pan Card पर लिखे नंबरों में छिपी होती है आपकी खास जानकारियां, जाने उनका मतलब


Pan Card के अल्फान्यूमेरिक नंबर में आपसे संबंधित खास जानकारी छिपी रहती है।

नई दिल्ली। वर्तमान समय की कारोबारी दुनिया में पैन कार्ड का इस्तेमाल वित्तीय लेनदेन के काम में प्रमुख तौर पर होता है। इसके अलावा यह आईडी कार्ड का भी काम करता है। यदि आप संगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो सैलरी प्राप्त करने के लिए पैन कार्ड का होना आवश्यक है। आपके पास भी अपना पैन कार्ड होगा, जिसमें जन्म तारीख के ठीक नीचे पैन (Permanent Account Number) अंकित होगा। यह 10 डिजिट का अल्फान्यूमेरिक नंबर होता है, जिसे बारे में हर कोई जानना चाहता है। पैन कार्ड पर दर्ज इन अल्फान्यूमेरिक नंबरों का एक खास मतलब होता है और इनमें कुछ खास जानकारियां छिपी होती हैं।

PAN के नंबर्स को समझने के लिए आप अपने पैन कार्ड को हाथ में लेकर गौर से देखेंगे तो आप पाएंगे कि जन्मतिथि के ठीक नीचे एक अल्फान्यूमेरिक नंबर अंकित है। इसकी शुरुआत अंग्रेजी के कुछ लेटर्स के साथ होती है, जो बड़े अक्षरों में अंकित होते हैं।

आइए जानते हैं कि पैन कार्ड में किस प्रकार से आपके लिए बेहद जरूरी जानकारी छिपी होती है -

आयकर विभाग के अनुसार किसी भी पैन के शुरुआती तीन डिजिट अंग्रेजी के अल्फाबेटिक सीरीज को दिखाते हैं। इस अल्फाबेटिक सीरीज में AAA से लेकर ZZZ तक में कोई अंग्रेजी के किसी भी तीन अक्षर की सीरीज हो सकती है। इसका निर्धारण आयकर विभाग के द्वारा किया जाता है।

पैन का चौथा अक्षर आयकरदाता के स्टेटस को बतलाता है। मसलन चौथे स्थान पर यदि P है तो यह दिखाता है कि यह पैन नंबर पर्सनल है मतलब किसी एक व्यक्ति का है। वहीं, F से इस बात का पता चला चलता है कि नंबर किसी फर्म का है। इसी तरह C से कंपनी, AOP से एसोसिएशन ऑफ पर्सन, T से ट्रेस्ट, H से अविभाजित हिन्दू परिवार, B से बॉडी ऑफ इंडिविजुअल, L से लोकल, J से आर्टिफिशियल ज्युडिशियल पर्सन, G से गवर्नमेंट का निर्धारण होता है।

पैन का पांचवां डिजिट भी अंग्रेजी का ही एक अक्षर होता है। यह पैनकार्ड धारक के सरनेम के पहले अक्षर को बतलाता है। उदाहरण के लिए किसी का सरनेम शर्मा या सुराना है तो पैन का पांचवां डिजिट S होगा।

सरनेम के पहले लेटर के बाद चार अंक होते हैं। ये नंबर 00001 से 9999 के मध्य कोई भी चार अंक हो सकते हैं। ये नंबर आयकर विभाग के उस सीरीज को बतलाते हैं, जो उस समय चल रहे होते हैं।

पैन कार्ड का 10वां डिजिट भी अंग्रेजी का एक अक्षर होता है। आयकर विभाग के अनुसार यह एक अल्फाबेट चेक डिजिट हो सकता है। यह A से Z के बीच का कोई भी लेटर हो सकता है।


Post a Comment

0 Comments