तांत्रिक के कहने पर अपने घर में खोद लिया 50 फीट गड्ढा, फिर हुआ कुछ ऐसा

हैरानी होती है ये देखकर की जहाँ आज लोग चाँद-सितारों पर जा रहे हैं, वहीँ कुछ लोग हैं जो तांत्रिक बाबाओं की बातें मानकर पता नहीं क्या-क्या करते रहते हैं। उन्हें पता ही नहीं चलता है कि क्या सही है और क्या गलत है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। यहाँ एक तांत्रिक के कहनें पर एक युवक ने अपने पुरे घर को ही खोद डाला।

तांत्रिक ने बताई थी खजाना दबे होने की बात:

दरअसल तांत्रिक ने बताया था कि युवक के घर में खजाना दबा हुआ है। युवक ने तांत्रिक की बात मानकर घर को 50 फीट तक खोद दिया, लेकिन कुछ नहीं मिला। यह घटना हमीरपुर की है। जिले के शुभाष बाजार का रहने वाला संदीप अपनी माँ और भाई के साथ रहता है। लगभग 6 महीने पर एक तांत्रिक आया था और उसके घर में खजाना दबे होने की बात बताई थी।

पड़ोसियों के सोने के बाद करता था रात में खुदाई:

फिर क्या था संदीप अपने पड़ोसियों के सो जानें के बाद हर रात घर में खुदाई किया करता था। उसके 3 भाइयों ने उसे ऐसा करने से माना भी किया था, लेकिन उसनें किसी की एक ना सुनी और घर को खोदता रहा। इस काम में उसकी माँ लक्ष्मी उसके साथ थी। वह पिछले 6 महीने से लगातार खुदाई कर रहा था और लगभग 50 फीट गहरा गड्ढा कर दिया था। एक दिन संदीप रात के समय गड्ढा खोद रहा था, जब वह बाहर निकलने लगा तो वह उसमें फँस गया।

दमकल विभाग ने क्रेन की मदद से गड्ढे से निकाला:

जब वह चीखने-चिल्लानें लगा तो आस-पास के लोग इकठ्ठा हो गए। लेकिन जब लोगों ने गड्ढे की गहराई देखी तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने अपनी जान खतरे में डालना मुनासिब नहीं समझा। सूचना मिलने पर दमकल विभाग के सिपाही मौके पर करें लेकर पहुँच गए और 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गड्ढे से बाहर निकाला। उसके बाद उसकी हालत को गंभीर देखते हुए, उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Post a Comment

0 Comments